बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सुवासरा कि साधारण सभा वार्षिक बैठक संपन्न

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सुवासरा कि साधारण सभा वार्षिक बैठक संपन्न
पंकज बैरागी ✍️
सुवासरा। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित सुवासरा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन 24 सितंबर गुरुवार को संस्था परिसर में आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक श्री दिनेश कुमार भलावी द्वारा की गई।
वार्षिक साधारण सभा में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। बैठक के दौरान किसानों को विभिन्न कृषि उत्पादों, कीटनाशक दवाइयों एवं कृषि संबंधी सामग्री की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को संस्था के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
सभा में वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करवाया गया। इसके साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर किसानों से चर्चा एवं सुझाव लिए गए। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने को लेकर भी विचार- विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रबंधक रामसुख रत्नावत, सहायक प्रबंधक कालूराम पाटीदार सहित संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसानों को संस्था के कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों की उपस्थिति एवं सहयोग के साथ वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई।



