मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ: ‘या हुसैन’ के नारों के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

सीतामऊ: ‘या हुसैन’ के नारों के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

सीतामऊ। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सीतामऊ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का चल समारोह पारंपरिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया।

पानपुरिया मोहल्ले से शुरू हुए इस चल समारोह में देखते ही देखते विभिन्न पंचायतों (काजीवाड़ा, लखारा, मंसूरी, कागदीपुरा, शाह, सैयद, कुरैशी) के कुल 8 ताजिए शामिल हो गए। सांवरिया बैंड धतुरिया और हिन्द ब्रास बैंड आगर मालवा ने मातमी और धार्मिक धुनों की प्रस्तुति देकर माहौल को अकीदत से सराबोर कर दिया।

युवा वर्ग ढोल की थाप पर ‘या हुसैन’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जुलूस के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा दिखा, जहाँ हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने मन्नतें मांगी और बच्चों को ताजिए के नीचे से निकाला।

सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

समाचार लिखे जाने तक ताजियों का कारवां भगोर गेट की ओर बढ़ रहा था, जिसके बाद कर्बला में ताजियों को ठंडा किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}