रतलामताल

पत्रकारों को बिना भेदभाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिये- प्रांताध्यक्ष भदौरिया

पत्रकारों को बिना भेदभाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिये- प्रांताध्यक्ष भदौरिया

ताल तहसील ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन बुधवार को आगर मालवा में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पत्रकार साथी सम्मिलित हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय झंझी ने की। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंच पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तवर, पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, शासन एवं समन्वय समिति के राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ गोविंद सोलंकी, अशोक गुर्जर, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नजीर अहमद, छतरपुर संभागीय इकाई के महासचिव प्रतीक खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह भाचाखेड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। कई वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उज्जैन संभाग के अध्यक्ष मनोज जैन ने स्वागत भाषण में संगठन द्वारा पत्रकार हितों में किए जा रहे कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले एक साल में दर्जनों पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में हस्तक्षेप किया है और प्रशासन से कार्रवाई करवाई है। छोटे कस्बों के पत्रकारों को अधिमान्यता दिलाने से लेकर बीमा आदि के मुद्दे उठाए।

कार्यक्रम में राजेंद्र राठौर, राजेंद्र पुरोहित और प्रतीक खरे ने भी अपना उद्बबोधन दिया। प्रतीक खरे ने कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना कर रहा है। संसाधन नहीं हैं, सुरक्षा नहीं है, लेकिन फिर भी जनता को पत्रकारों से अपेक्षाएं है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने सख्त अंदाज में पत्रकारों को कहा कि पत्रकारों को बिना भेदभाव और दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज हित में काम करने की महती आवश्यकता है। पहले लोग पत्रकारों को समाज का मार्गदर्शक माना करते थे। आज हालत यह है कि पत्रकार कहीं पहुंच जाए तो लोग घर चर्चा बदल देते हैं और बात टाल देते हैं। इसका कारण हमारा आचरण है। हमें अपने आचरण से पुराना सम्मान वापिस लाने सख्त जरूरत है।

भदौरिया ने मीडिया की वर्तमान प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकारों को बलात्कार जैसी घटनाओं के प्रकाशन से परहेज करने की जरूरत है। हर खबर को सनसनी खेज बनाने से समाज का भला नहीं होता। ऐसी खबरों से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पत्रकार का काम समाज को दिशा ओर दशा देना है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि देश में आज एक भी पत्रकार देशद्रोही नहीं है । इसका मतलब है कि पत्रकार मूल रूप से राष्ट्रभक्त होता है।

उन्होंने संगठन की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। पत्रकारों में मतभेद नहीं होना चाहिए। एक पत्रकार पर हमला पूरे समाज पर हमला है। इसलिए जब भी किसी साथी पर संकट आए तो पूरा संगठन एक होकर खड़ा हो।

पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले पत्रकारों, गुरुजनों और साहित्यकारों का सम्मान किया। क्योंकि शासन की सारी योजनाएं जनता के बीच सबसे पहले यही पहुंचाते हैं। अगर पत्रकार न हो तो सरकार और जनता के बीच की कड़ी टूटना संभावित है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तंवर ने कहा कि जनता का आज भी पत्रकारों पर अटूट विश्वास है। जनता जब थाने, कचहरी, नेताओं के चक्कर काटकर हार जाती है तब आखिर में पत्रकार के पास पहुंचती है। पत्रकार उसकी आखिरी उम्मीद होता है। ऐसे में पत्रकार की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कई वरिष्ठ पत्रकारों को उनके वर्षों की सेवाओं के लिए सम्मानित किया।जिला महासचिव राजेश राव ने सभी आगंतुक पत्रकारों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। उज्जैन जिला इकाई अध्यक्ष डा राहुल कटारिया, उज्जैन शहर महासचिव आनंद पांचाल सहित आगर जिले के पत्रकार भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}