भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा का 61 वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा का 61 वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

सीतामऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित प्रभु उपहार भवन मे संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा मम्मा का 61 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया।जिसमें बीके श्याम दीदी ने अपने विचारों व्यक्त करते हुए बताया कि मातेश्वरी जगदंबा इस संस्था में 16 वर्ष की उम्र में आई थी और उन्होंने पहली बार के संपर्क से ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परमात्मा के इस यज्ञ में स्वाहा किया मम्मा बाबा की बहुत आज्ञाकारी और वफादार रही सदैव हाजी का पाठ पक्का किया उनके सानिध्य में 400 भाई बहन यज्ञ वत्सो की पालना बहुत अच्छे तरीके से की गई जिसके फल स्वरुप आज सारे विश्व में अनेक आत्माएं परमात्मा के ज्ञान को सुनने वह जीवन में धारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

सेवा केंद्र संचालिका बीके कृष्णा दीदी ने कहा कि मम्मा का जन्म अमृतसर में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुई किसी कारणवश उनके परिवार में उनके पिता का निधन हो गया। जिसके कारण वह सभी उनके ननिहाल सिंध हैदराबाद में आए वहां यह सत्संग चलता था और उसके संपर्क में आने से ही उनके जीवन में एक अद्भुत परिवर्तन आया।

बीके प्रीती दीदी ने भी अपना एक सुंदर अनुभव मम्मा के विषय में सुनाया फिर सभी ने मिलकर मम्मा को भोग लगाया मोडीराम पंथी जगदीश राठौर नाटाराम दशरथ पाटीदार तितरोद उर्मिला गोड लदुना अंगूरबाला सेठिया लदुना गौरव जैन ने मम्मा के अनुभव व गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मोहनलाल कलमोदिया यशवंत माली राधेश्याम जाट नाटाराम दिनेश सेठिया लदूना नरेंद्र जैन और आसपास के गांव लदुना नाटाराम कयामपुर दलावदा आदि के भाई बहनों ने हिस्सा लिया अंत में सभी ने मम्मा के चित्र पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को ब्रह्मा भोग दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}