रतलामपिपलोदा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा मे विश्व डेंगू दिवस का आयोजन किया गया

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा मे विश्व डेंगू दिवस का आयोजन किया गया

पिपलोदा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मौर्य के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन पाटीदार की उपस्थिति मे उक्त आयोजन किया गया,

मानसून पूर्व डेंगू नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा अमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है, इस वर्ष डेंगू दिवस की थीम पर डेंगू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी जाँच करे, सफाई करे,

मलेरिया सुपरवाइजर अशोक पोरवाल द्वारा बताया की यह बीमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से, डेन नामक वायरस से होती है जो की 2-7 दिन तक बुखार, सिर दर्द, जोड़ो मे दर्द, मांस पेशीयो मे दर्द, आँखों के आस पास दर्द, छाती और दोनों हाथ मे लाल चकत्थे, गंभीर अवस्था मे नाक, मसूड़ों, पेट से खून का रिसाव आदि लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जाँच और उपचार पाये,

बचाव एडीज मच्छर घरों मे साफ पानी से भरे कन्टेनर, अंडर ग्राउंड टेंक, टायर, सीमेंट की टंकीया, कूलर, छत पर रखे अनुपयोगी सामान, मे पैदा होते है, इन सभी बर्तनो मे से सप्ताह मे एक बार पानी खाली करे, पानी भरने के पूर्व बर्तनो को अच्छी तरह से रगड़ के साफ करे, कूलर मे लगी पुरानी घास खस को निकल कर जला कर नई उपयोग करे, सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करे, डेंगू से बचाव के लिए नागरिकों से घर और आसपास सफाई रखने की अपील की गई है,

इस दौरान डॉ अजय शर्मा, डॉ आदित्य सैनी, प्रियंका निनामा, अनीता डामोर, निर्मला डाबी, कंवरलाल पाटीदार, रामसिंह खराड़ी, उपेश रजक, देवेंद्र, सौरभ, राजेश, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}