शामगढ़मंदसौर जिला
लसूडिया में पहला रक्तदान शिविर संपन्न, 41 यूनिट रक्त एकत्रित

लसूडिया में पहला रक्तदान शिविर संपन्न, 41 यूनिट रक्त एकत्रित
गरोठ। तहसील के ग्राम लसूडिया में ग्राम पंचायत द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। गांव में पहली बार आयोजित इस शिविर को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 65 से अधिक ग्रामीणों का रक्त परीक्षण किया गया, जिसमें से पात्रता श्रेणी में आए 41 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लसुड़िया में आयोजित शिविर में मंदसौर जिला चिकित्सालय की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य कियाकार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
एक छोटे से गांव में पहली ही बार में 41 यूनिट रक्त एकत्रित होना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।इस सेवा कार्य के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच राम पहलाद पाटीदार उपसरपंच पुष्कर मीणा सचिव रवि कुमार सोनी सहित आशिक मंसूरी राजेंद्र पाटीदार निखिल मीणा दुर्गेश मीणा व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



