ज्योतिष दर्शन

आज 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंञ्चांग

 विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

अंग्रेजी माह: अक्टूबर 

वर्ष: 2026

मास : आश्विन मास 

पक्ष : कृष्ण पक्ष 

तिथि : पंचमी तिथि – 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक

वार: गुरुवार 

ऋतु: वर्षा ऋतु 

योग: सिद्धि – 01 अक्टूबर को रात 9 बजकर 21 मिनट तक तत्‍पश्‍चात व्यतीपात

नक्षत्र: रोहिणी – 1 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक 

करण: तैतिल दोपहर 12:35 तक, तत्‍पश्‍चात गर रात्रि 11:24 तक।

चंद्रोदय और सूर्योदय का समय- 

सूर्योदय का समय- 06:14

सूर्यास्त का समय- 18:00

चन्द्रोदय- 21:18

चन्द्रास्त- 10:55

आज का शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 प्रातः से 05:26 प्रातः 

प्रातः संध्या- 05:01 प्रातः से 06:14 प्रातः 

अभिजित मुहूर्त- 11:47 बजे से 12:34 बजे तक 

विजय‌ मुहूर्त- 02:09 अपराह्न से 02:57 अपराह्न तक

 गोधूलि मुहूर्त- 06:07 अपराह्न से 06:31 अपराह्न तक 

सायं संध्या- 06:07 अपराह्न से 07:20 अपराह्न 

अमृत काल- 01:28 अपराह्न अक्टूबर 02 से 02:57 अपराह्न, अक्टूबर 02 तक

 चतुर्थी श्राद्ध-

 कुतुप मुहूर्त – 11:47 पूर्वाह्न से 12:34 अपराह्न तक 

रौहिण मुहूर्त – 12:34 अपराह्न से 01:22 अपराह्न रात्रि- 01:22 अपराह्न से 03:45 अपराह्न

अशुभ समय-

राहुकाल: दोपहर 01:58 से 03:28 तक

यमगण्ड: सुबह 06:29 से 07:59 तक। 

गुलिक काल: सुबह 09:29 से 10:58 तक।

गुरुवार के दिन का चौघड़िया

शुभ- 06:13 – 07:41

रोग – 07:41 – 09:09

उद्वेग -09:09 – 10:38

चर – 10:38 – 12:06

लाभ- 12:06 – 13:34

अमृत -13:34 – 15:02

काल – 15:02 – 16:31

शुभ- 16:31 – 17:59

 रात का चौघड़िया 

अमृत -17:59 – 19:3

चर- 19:31 – 21:03

रोग – 21:03 – 22:34

काल – 22:34 – 00:06,02 अक्तूबर

लाभ – 00:06 – 01:38,02 अक्तूबर

उद्वेग – 01:38 – 03:10,02 अक्तूबर

शुभ- 03:10 – 04:41, 02 अक्तूबर अमृत -04:41- 06:13,02 अक्तूबर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में यात्रा से बचें। 

 उपाय: यदि आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले भगवान श्री गणेश का ध्यान करते हुए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें, तत्‍पश्‍चात यात्रा के लिए प्रस्थान करें।

आज नौ ग्रहों का गोचर 

☀️ सूर्य , कन्या राशिअपनी मित्र राशि में संचरण।

🌙 चंद्रमा राशिअपनी उच्च राशि में और रोहिणी नक्षत्र में मजबूत स्थिति।

♂️ मंगल कर्क राशिपुष्य नक्षत्र में संचरण।

☿️ बुध तुला राशिआज ही सुबह 09:33 बजे राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।

♃ गुरु (बृहस्पति)कर्क राशिअपनी उच्च राशि में गोचर 31 अक्टूबर को सिंह में जाएंगे)

♀️ शुक्र  तुला राशिअपनी स्वराशि में गोचर (3 अक्टूबर से वक्री होंगे)।

♄ शनि मीन राशि वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं।☊ राहुकुंभ राशिवक्री चाल (धनिष्ठा नक्षत्र)।

☋ केतु सिंह  राशि  वक्री चाल (मघा नक्षत्र)।

व्रत त्यौहार 

गुरुवार व्रत: इस दिन व्रत और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और माता लक्ष्मी का ध्यान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.।

आज 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का राशिफल

मेष राशि–

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभल रहें. किसी को धन देते समय सावधान रहें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में बदले, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या परिजनों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें. आज का दिन मध्यम रहेगा

वृषभ राशि–

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन शुभदायक होगा. रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी. मन दुविधा से मुक्त होगा. आप हिम्मत से काम करेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह करेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक और मनोरंजन में धन खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि- 

– चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज का दिन कष्टदायी है, लिहाजा सावधान रहें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद ना करें, वरना नुकसान हो सकता है. परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है. उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है. आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें. भाषा एवं व्यवहार में कठोरता नहीं रखें. आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. आगे समय अच्छा आ रहा है, उसकी प्रतीक्षा करें.

कर्क राशि–

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के नए सोर्स बढ़ने से आनंदित रहेंगे. मित्र, पत्नी या पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. यात्रा के योग हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है. उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.

सिंह राशि- 

– चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. काम में विलंब होगा. घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ेगा. आज काम बोझ लगेगा. जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा. व्यापार के लिए जुड़े नए सम्बंधों में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है. अच्छे अवसर के आयोजन के लिए समय अनुकूल नहीं है. आज मन को सकारात्मक विचारों से खुश रखने की कोशिश करें.

कन्या राशि–

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान होगी. संतान से अनबन हो सकती है. ऑफिस में उच्चाधिकारी से भी विवाद हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक प्रवृत्तियों में धन खर्च होगा. दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी से भी पुराना मतभेद उभर सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें. पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें.

तुला राशि 

– चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज अचानक आर्थिक लाभ की संभावना है. धार्मिक काम में पैसा खर्च होगा. आध्यात्मिक सफलता के लिए समय उत्तम है, हालांकि आपको अभी नए काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज पेंडिंग कामों को पूरा करने में ध्यान लगाएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विरोधी तकलीफ बढ़ा सकते हैं. प्रेम जीवन में नकारात्मकता रह सकती है. कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने में आपको अतिरिक्त समय लग सकता है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपके दैनिक काम में परिवर्तन हो सकता है. आज पूरी तरह से मनोरंजन और मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. मित्रों और परिजनों का साथ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज नए वस्त्र और वाहन भी खरीद सकेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.

धनु राशि–

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में सुख-शांति और आनंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से खुशी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से अनर्थ होने से बचेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

मकर- राशि 

चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे. लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी अस्वस्थता का अनुभव होगा. परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और उदासी रहेगी. कार्यस्थल पर भी काम करने की गति में कमी आएगी. उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है. संतान को लेकर चिंता होगी.

कुंभ राशि-

चंद्रमा बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेग.मानसिक रूप से किसी चिंता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे. धन कमाने की नई योजना बन सकती है. महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेंगी. माता से लाभ होने की संभावना है. जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी. स्वभाव में जिद्दीपन ना रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.

मीन राशि-

चंद्रमा  वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है. कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से अधूरा पड़ा काम आज पूरा हो सकता है. आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल होंगे. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन प्रसन्न रहेगा. स्वजनों से निकटता बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. परिजनों का साथ मिलने से मन में खुशी रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}