सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जुड़ो एसोसिएशन के युवाओं ने किया स्वच्छता अभियान

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जुड़ो एसोसिएशन के युवाओं ने किया स्वच्छता अभियान
नीमच, 30 सितंबर 2026। मेरा युवा भारत, नीमच, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत क्रमांक 2 ग्राउंड, नीमच में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जुड़ो एसोसिएशन के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ग्राउंड परिसर में स्वच्छता कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आवश्यक समन्वय जुड़ो एसोसिएशन के कोच भारत सिंह कुमावत द्वारा किया गया। उनकी अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में युवाओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर युवाओं ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरव श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

