मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 30 सितंबर 2026 बुधवार

सेवा संकल्प अभियान

आंगनबाड़ियों में आंगनबाड़ी सेवा कार्यक्रम आयोजित हुए 

मंदसौर 29 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले की विभिन्न आंगनबाड़ियों में द्वितीय चरण में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुए।
इसके अंतर्गत जिले की बाल विकास परियोजना मल्हारगढ़ तथा सीतामऊ क्रमांक 1 तथा दो की आंगनवाड़ी में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई इसके अंतर्गत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद तथा महिलाओं के स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी जानकारी देने के  कार्यक्रम आयोजित हुए।
–00—
अनुगूंज से उद्घोष” कार्यक्रम में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों एवं सशक्तिकरण की जानकारी
मंदसौर, 29 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में साइन लैंग्वेज वीक के अवसर पर संचालित विशेष कार्यक्रम “अनुगूंज से उद्घोष” के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर द्वारा मंगलवार को एडीआर सेंटर भवन, मंदसौर में श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए विशेष जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, न्याय तक पहुंच, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा, रोजगार एवं करियर के अवसरों, डिजिटल सुरक्षा तथा हिंसा एवं शोषण से बचाव के संबंध में सरल एवं सुलभ माध्यम से जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों एवं संरक्षणात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में भावनात्मक सशक्तिकरण, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं सामाजिक चुनौतियों से निपटने के विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों की प्रतिभा एवं रुचियों की पहचान, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों, खेल तथा विभिन्न वैकल्पिक करियर अवसरों के संबंध में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर बच्चों एवं प्रतिभागियों को हिंसा, दुर्व्यवहार, शोषण एवं लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साइन लैंग्वेज एवं दृश्य माध्यमों के माध्यम से संभावित जोखिमों की पहचान, सुरक्षित व्यवहार तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त डिजिटल एवं साइबर सुरक्षा के अंतर्गत सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य डिजिटल जोखिमों से बचाव तथा उपलब्ध शिकायत एवं सहायता तंत्र के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और दिव्यांगजन को भी समान रूप से विधिक संरक्षण एवं सहायता प्राप्त होनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाओं को अधिक सुलभ, सहज एवं समावेशी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी दिव्यांगता के कारण न्याय प्राप्त करने में बाधा का सामना न करना पड़े।
—00—

पोषण पुनर्वास केंद्र में दिव्यांशु स्वस्थ हुआ

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / जिले के पिपलिया मंडी का बालक दिव्यांशु पंवार पोषण पुनर्वास केंद्र की मदद से अब स्वस्थ हो गया है।
पिपलिया मंडी के वार्ड क्रमांक 4 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा नायक के द्वारा वजन सर्वे अभियान के दौरान बालक दिव्यांशु का वजन का पाया गया था। जो कुपोषण की श्रेणी में आ रहा था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बालक दिव्यांशु के घर पहुंच कर परिजनों को समझाइश दी गई।
समझाने पर बालक के परिजनों ने बालक को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया मल्हारगढ़ में पोषण पुनर्वास में बालक 14 दिनों के लिए भर्ती हुआ वहां चिकित्सक की देखरेख में उसे विशेष पौष्टिक आहार दिया गया तथा माता को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले अनाज से पौष्टिक आहार बनाने की ट्रेनिंग दी गई। पोषण पुनर्वास से लौट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित ग्रह भेंट करके नियमित फलों लिया गया और मात्र तीन माह में ही निरंतर निगरानी तथा सही खुराक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं परिवार के नियमित देखने से बालक दिव्यांशु का वजन 10 किलो 400 ग्राम से बढ़कर 12 किलो 300 ग्राम हो गया। जिले की बेहतर आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए बालक दिव्यांशु के परिजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
–00–

आतिशबाजी के फुटकर व्यवसाय के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / दीपावली पर्व 2026 पर आतिशबाजी के फुटकर व्यवसाय के लिए आवेदन के अंतिम तिथि आगामी 21 अक्टूबर नियत की गई है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आतिशबाजी के फुटकर व्यवसाय करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क 500 रूपये का ऑनलाइन चालान जमा कर एमपी ई सर्विस पोर्टल services.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। विस्फोटक सामग्री निर्माण, संधारण, परिवहन, विक्रय के लिए एनओसी अनुज्ञप्ति से संबंधित चिन्हित 19 सेवाओं को उक्त एमपी ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से पूर्णत: ऑनलाइन प्रदाय किए जाने हेतु नवीन व्यवस्था प्रारंभ की गई है। जिले में अस्थाई फुटकर पटाखा लाइसेंस जारी करने का अधिकार एवं समस्त कार्रवाई एसडीएम मंदसौर ग्रामीण, सीतामऊ, गरोठ, मल्हारगढ़ द्वारा संपादित की जाएगी।
सभी पात्र आवेदकों को विस्फोटक विधि के अंतर्गत बने अधिनियम 1884 एवं विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत में भी विनिर्दिष्ट मात्रा की आतिशबाजी अनुज्ञप्तियां 15 दिवस की अवधि हेतु आगामी 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 15 दिवस के लिए प्रदाय की जाएगी।
आवेदक अस्थाई लाइसेंस प्राप्त होने पर ही अपना व्यवसाय करेंगे साथ ही विदेश निर्मित आतिशबाजी का क्रय विक्रय नहीं करेंगे। विदेश निर्मित आतिशबाजी का क्रय विक्रय करना एवं बगैर लाइसेंस व्यवसाय करना दंडनीय अपराध है। लाइसेंस धारी द्वारा अपनी दुकान प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर ही लगाई जाएगी। अपनी स्वेच्छा से कहीं पर भी दुकान लगाने की स्थिति में दिया गया लाइसेंस स्वत: निरस्त माना जाएगा तथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक लाइसेंस धारी अपनी दुकान के लिए रेत, पानी, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था स्वयं करेगा पूर्ण, सावधानी पूर्वक अपना व्यवसाय करेगा।
–00–
आतिशबाजी फुटकर विक्रय के संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश जारी किए गए
मंदसौर 29 सितंबर 2026 / दीपावली पर्व 2026 के परिपेक्ष में मंदसौर शहर तथा जिले का अन्य अनुभवों के अंतर्गत आतिशबाजी फुटकर विक्रय बाबत अपर जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञप्तिधारी के पटाखा विक्रय अनुक्रिया ऑनलाइन एमपी सर्विस पोर्टल में प्राप्त होने की अंतिम तिथि आगामी 21 अक्टूबर नियत की गई है। आवेदन कर्ता को फुटकर फटाका व्यवसाय के लिए विस्फोटक विधि के अंतर्गत बने अधिनियम 1884 एवं विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत भी विनिर्दिष्ट मात्रा की आतिश बाजी अनुज्ञप्तियां 15 दिवस की अवधि हेतु 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की अवधि के लिए प्रदाय की जाएगी।
मंदसौर शहर के लिए एसडीएम मंदसौर, नगर पालिका मंदसौ,र नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा कार्यपालन यांत्रिक लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई दुकानों के लिए सुरक्षित स्थान का चयन कर कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट से ले आउट स्वीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी।
आतिशबाजी के अस्थाई भंडारण तथा विक्रय के लिए तैयार शेड दुकानों की आपसी दूरी में कम से कम 3 मीटर होगी तथा दुकान अग्नि रोधी सामग्री, लोहे की चद्दर से निर्मित किए जाएंगे। आतिशबाजी भंडारण विक्रय हेतु निर्मित सेट दुकान एक दूसरे के आमने-सामने नहीं होगी। आतिशबाजी विक्रय के लिए तैयार शेड में अथवा शैडो की सुरक्षा हेतु निर्धारित दुकानों की आपसी 3 मीटर की दूरी में तेल से जलने वाले लैंपो गैर लैंपो या खुली बत्ती हो या कपड़े का उपयोग नहीं किया जावेगा।
शेड में प्रकाश व्यवस्था सुरक्षित तकनीकी मापदंड अनुसार की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था का ऑपरेटिंग सिस्टम पूर्ण तथा सुरक्षित होना चाहिए।
आतिशबाजी विक्रय हेतु अस्थाई दुकानों का निर्माण अग्नि रोधी सामग्री व तकनीकी अधिकारी की देखरेख तथा नियंत्रण में किया जावेगा। लकड़ी की रेक एवं कपड़े के सामानों का उपयोग नहीं किया जावेगा। नाबालिक बच्चों को आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जावेगा। लाइसेंस नवीनीकरण किए बिना आतिशबाजी का क्रय विक्रय नहीं किया जावेगा। निर्मित अस्थाई दुकानों के बीच दो दुकानों की आपसी सुरक्षा के लिए निर्धारित 3 मीटर की गैप में आतिशबाजी का भंडारण नहीं किया जाएगा।
विक्रय स्थल पर आतिशबाजी का प्रदर्शन अनुज्ञात नहीं किया जाएगा। प्रत्येक लाइसेंसधारी द्वारा दुकान के सामने अग्नि सुरक्षा के लिए बालू एवं पानी में भरी बाल्टियां तथा अन्य अग्नि रोधी उपकरण रखे जाएंगे। आतिशबाजी के विग्रह हेतु निर्धारित परिसर में 24 घंटे फायर ब्रिगेड की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। आतिशबाजी अग्निरोधी सामग्री से बने शेड में ही रखी जाएगी और इस तरह सुरक्षित होगी कि कोई अप्राधिकृत व्यक्ति उस तक नहीं पहुंच सके। कोई भी थोक या खैरची लाइसेंसी शहरी आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी का विक्रय नहीं करेगा।
थोक विक्रेता फुटकर विक्रेता को उनका लाइसेंस देखकर ही आतिशबाजी विक्रय करेंगे संबंधित एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस सीएसपी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थिति में शहर के मध्य आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी का विक्रय भंडारण नहीं किया जाए। इस हेतु लगातार सर्चिंग की जाएगी निर्धारित स्थान से अन्य स्थान अर्थात शहरी क्षेत्र में कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से आतिशबाजी का विक्रय करता पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल विद्युत सुरक्षा निरीक्षक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यपालन यांत्रिक लोक निर्माण विभाग तथा शेयर निर्माण से संबंधित समस्त एजेंसी आदि अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षित अस्थाई शेड निर्माण करने अथवा करवाने की सुसंगत कार्रवाई हेतु व्यक्तिगत रूप से पूर्ण रूपेण उत्तरदाई होंगे। आतिशबाजी विक्रय के लिए चयनित किए जाने वाला स्थान आबादी से दूर पूर्णत: सुरक्षित होना चाहिए ताकि विपरीत स्थितियों में आमजन या साधारण जनजीवन विपरीत रूप से प्रभावित नहीं हो।
इस वर्ष आतिशबाजी विक्रय भंडारण की कोई अस्थाई नवीन अनुज्ञप्ति की स्वीकृति नहीं दी जाएगी तथा किसी भी स्तर पर आस्थाई नवीन अनुज्ञप्ति के आवेदन स्वीकार आमंत्रित नहीं किए जाएंगे। आतिशबाजी दुकान अन्य रहवास भवन से पूर्णत: अलग होगी फटाका दुकान से ऊपरी तल पर जाने का रास्ता नहीं होगा। फटाका दुकान के ऊपर निवास स्थान नहीं होगा। थोक एवं फुटकर फटाका व्यवसायी निर्धारित मात्रा अंतर्गत ही पटाखे का क्रय विक्रय करेंगे। ठेला गाड़ी और चलित रूप से और हॉट बाजार में दुकान लगाकर पटाखों का क्रय विक्रय नहीं किया जाएगा। चाइनीस तथा प्रतिबंधित फटाका एवं फटाका सामग्री का उपयोग और क्रय विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।
दीपावली पर्व की संपूर्ण अवधि और उपरोक्त दर्शित अवधि में फटाका विक्रय केंद्र और मुख्य स्थान पर फायर फाइटर संयंत्र व पानी के टैंकर 24 घंटे तैयार रखे जाएंगे। उपरोक्त उल्लेखित अवधि में फटाका विक्रय केंद्र और अस्पताल परिसर में आवश्यकता अनुसार मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस तथा आवश्यक दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में भी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी विद्युत विभाग द्वारा भी किसी भी प्रकार की विपरीत एवं इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण स्टाफ आदि की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
पर्व के दौरान संवेदन शीलता एवं सजगता बरतने के लिए सर्व संबंधित स्थान पर निरंतर पुलिस बल और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उक्त पर्व के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आवश्यक कार्रवाइयों के लिए तहसील कार्यालय और नगरी निकायों में 24 घंटे संचालित रहने वाला कंट्रोल रूम स्थापित कर कंट्रोल रूम के नंबर की जानकारी पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा अतिरिक्त जिला दण्‍डाधिकारी मंदसौर को उपलब्ध कराई जाएगी।

–00—

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने 88 आवेदकों की सुनवाई की

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आए 88 आवेदनो के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा भी जनसुनवाई की गई।
  ग्राम गोपालपुरा निवासी घासीराम ने नियम विरूद्ध जलाश्‍य का पट्टा देने की अनुशंसा के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर मत्‍स्‍य अधिकारी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बोलखेडा निवासी राधा बाई ने समग्र आई डी में नाम दर्ज करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर जनपद सीईओ मंदसौर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। चापाखेडी निवासी मगन बाई ने कृषि भूमी का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सुवासरा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में बिजली का बिल कम करवाने, पट्टा नामांतरण करवाने, खसरा खतोनी करवाने, सार्वजनीक रास्‍ता शुरू करवाने, रजिस्ट्री करवाने, भूमी आंवटीत करवाने, एवं जल व्‍यवस्‍था करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
–00–

विश्व हृदय दिवस पर हेल्थ कैंप आयोजित, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कैंप में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी भी उपस्थित थे।
कैंप में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा जनसुनवाई में आए नागरिकों एवं अन्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी, शुगर चेक किए गए।
–00–

अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर विगत दिवस आबकारी एवं राजस्व विभाग के दल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मल्हारगढ तहसीलदार श्री वैभव बैरागी के साथ विभिन्न ग्रामों में कार्रवाई की गई। ग्राम पामाखेड़ा में गणेश पिता भारत के रिहायशी मकान एवं महू नीमच रोड हाईवे पर स्थित होटल ढाबों जिसमें श्री कृष्णा ढाबा पर भारत सिंह पिता कुशाल सिंह, बी एल डब्लू ढाबा पर धारा सिंह पिता कवरचंद, पलक प्लाज़ा रेस्टोरेंट पर कमलेश पिता शंकरलाल की उपस्थिति में सघन तलाशी ली। उक्त कारवाही मे आर आई व पटवारी भी मौजूद रहे।
मंदसौर में आबकारी संभागीय उड़नदस्ता के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन जोशी ने अवैध शराब के विरूद्ध नगर के कालाखेत, बसस्टैंड, गांधी चौराहा के पास सघन तलाशी ली।
अवैध रूप से मदिरा की बिक्री, परिवहन, संग्रहण आदि पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
–00–

स्कूल में रैबीज से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर विगत दिवस मंदसौर के शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में कक्षा पांचवी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पशु काटने एवं रेबीज से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
कार्यक्रम में डॉ. शुभम सिलावट, जिला महामारी विशेषज्ञ; डॉ. रोहित हरगौड़, मेडिकल ऑफिसर सतीश सोनकर एवं मेडिकल सोशल वर्कर (RBSK) द्वारा विद्यार्थियों को पशु काटने पर प्राथमिक उपचार, घाव की सफाई, एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
–00–

वडनगर वाराणसी जल जन और सेवा संकल्प यात्राएं जिले में 1 अक्टूबर को प्रवेश करेगी

मंदसौर 29 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बड़नगर वाराणसी जल जन और सेवा संकल्प यात्राएं मंदसौर जिले में आगामी 1 अक्टूबर को प्रवेश करेगी। यात्राओं की व्यवस्था, स्वागत तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यात्रा क्रमांक एक आगामी 1 अक्टूबर को जिले के सुवासरा के रुणीजा में दोपहर 12:00 प्रवेश करेगी। आगे चलकर सुवासरा, सुवासरा चौपाटी, बसई, सीतामऊ ग्रामीण के लारनी फंटा, रहीमगढ़, खेता खेड़ा, कयामपुर क्षेत्र के बिशनिया, रुपाणी चौराहा, कचनारा से चलकर नाहरगढ़ में रात्रि विश्राम करेगी। इसी प्रकार आगे चलकर गुर्जर बढ़िया के पण्लिया मारू, निर्धारी, कोलवा, बूढ़ा क्षेत्र के डोडिया मीना, मुंदड़ी, मंदसौर ग्रामीण के जग्गाखेड़ी, मंदसौर उत्तर के मंदसौर, लक्ष्मी बाई चौराहा, बंटी चौराहा, गुप्ता चौराहा, मंदसौर दक्षिण के सरदार पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, भाजपा कार्यालय, पशुपतिनाथ मंदिर तथा मंदसौर ग्रामीण के बाईपास, रेवास देवड़ा पहुंचकर आगे नौगांवा में समापन होगा।
इसी प्रकार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा क्रमांक 8 आगामी 1 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे जिले के सीतामऊ क्षेत्र के दलावदा से प्रवेश करेगी। लदुना, सीतामऊ, हानडी, गुर्जर बढ़िया के बिलांत्री, चिरमोलिया, बांस खेड़ी, गुर्जर बढ़िया, डिगांव, बडियाखेड़ी, लदूसा, धुंधडका के बाबरेचा फंटा से आगे धुंधडका में रात्रि विश्राम रहेगा। इसके पश्चात दलोदा के दलोदा, भवगढ़ फंटा, पटेला, मगरा माताजी के मजेजरा, ताजखेड़ी, गरोडा, बनी फंटा के बाद दलोदा के भावगढ़ में समापन होगा।

–00–

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया

गड़बड़ी पाए जाने पर रेस्टोरेंट तथा स्टोरेज सील किया गया
मंदसौर 29 सितंबर 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा 28 सितंबर को मंदसौर बस स्टैंड पर चंदन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। वहां पर गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार किया जा रहा था। दीवारे तेलयुक्त पाई गई, ग्रेवी गंदी परिस्थितियों में बनाकर रखी थी। चंदन रेस्टोरेंट को मौके पर ही सील किया गया।
इसी प्रकार धानमंडी स्थित विष्णु ट्रेडिंग कंपनी का औचक निरीक्षण किया गया। जहां स्टोरेज में फर्श धूल मिट्टी तेलयुक्त पाए गए। मौके पर ही स्टोरेज को सील किया गया और सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया।
एसडीएम श्री शुभम पाटीदार द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट व स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में उपरोक्त दोनों कार्रवाई की गई एवं आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}