
विधायक श्री मालवीय ने आलोट नगर में शोक संतप्त परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ताल नगर में शोक संतप्त परिजनों पंकज सोनी के पिताजी जगदीश सोनी, पार्षद बंकट राठौड़ के पिताजी शिवलाल राठौड़,गोलू सिंधी के दादाजी छत्तुमल सिंधी काका एवं भागीरथ धाकड़ के पिताजी के देवलोकगमन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके परिजनों के घर पंहुच कर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौर, मनीष राठौर, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, श्यामलाल माहेश्वरी, नरेंद्र सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।



