देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मुख्यमंत्री ने ऑडिटर पद पर चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने ऑडिटर पद पर चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

गोरखपुर पीपीगंज लखनऊ स्थित लोक भवन में सोमवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समिति एवं पंचायत लेखा परीक्षक (ऑडिटर) पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम फरदहनी निवासी चन्द्रजीत राम, कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम मोहानाग निवासी राम केश शर्मा तथा चरगांवा क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोपालपुर निवासी अजय कुमार गौतम को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ प्रदेश की सेवा करने का संदेश दिया।गोरखपुर जनपद के इन युवाओं की सफलता से उनके परिवारों में हर्ष का माहौल है, वहीं यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल की उपनिदेशक डॉ. कांति सिंह भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}