मंदसौरमध्यप्रदेश

न्याय की कुर्सी पर ‘ममता’ का सम्मान; एसपी विनोद कुमार मीना की सादगी ने पेश की मानवता की मिसाल”

जन सुनवाई में दिखा एसपी का आत्मीय रूप,एसपी विनोद कुमार मीना ने जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला को पिलाई छाछ

मन्दसौर-पुलिस की वर्दी अक्सर अनुशासन और सख्ती का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन मन्दसौर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने खाकी के पीछे छिपे मानवीय और संवेदनशील चेहरे को उजागर किया है। मन्दसौर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान न केवल एक बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी, बल्कि चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए उन्हें अपने साथ बैठाकर छाछ ऑफर की तथा छाछ पिलाई।

मानवता की मिसाल बनी यह तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एसपी विनोद कुमार मीना और उनके सामने बैठी एक बुजुर्ग महिला फरियादी, दोनों के हाथों में छाछ का गिलास है। जनसुनवाई के गंभीर माहौल के बीच, एसपी की इस आत्मीयता ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। यह पल दर्शाता है कि कानून का पालन कराने वाले अधिकारी समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं।

डीजीपी की पहल: जनसुनवाई से मिल रहा जनता को संबल

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, प्रदेश भर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मन्दसौर एसपी भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनता की शिकायतें सुन रहे थे, तभी यह भावुक क्षण सामने आया।

गृह मंत्रालय ने भी थपथपाई पीठ-

मन्दसौर एसपी के इस सराहनीय कार्य की गूंज राजधानी भोपाल तक भी पहुंची है। मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा करते हुए एसपी की जन सुनवाई की सराहना करते हुए पोस्ट किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}