ग्राम रेवली देवली में हुआ राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्राम रेवली देवली में हुआ राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा

नीमच |ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण1 एव 2 नीमच के नेतृत्व में रविवार को ग्राम रेवली देवली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रमुख “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखा।
शिक्षा व्यवस्था और भविष्य के अंधकार पर राहुल गांधी के विचार
इंदौर से प्रसारित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का युवा जागरूक हो रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सोची-समझी रणनीति के तहत पूरी शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की शिक्षा, रोजगार, उनके अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े तमाम गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेसजन रहे मौजूद
ग्राम रेवली देवली में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय ग्रामीण तथा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ कार्यक्रम को देखा और युवाओं के अधिकारों की इस मुहिम से जुड़े।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण-2 विनोद सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण – 1अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नागदा, मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नागदा, राजीव माली, प्रभु लाल, विनोद नागदा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



