अपराधचंबल संभागमुरैना

मुरैना में BJP नेता के घर फायरिंग, बेटे पर जानलेवा हमला – कार के शीशे चकनाचूर

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस, हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ा – इलाके में दहशत का माहौल

मुरैना। मुरैना में BJP नेता के घर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने नेता के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में Hyundai Creta कार MP07ZM5522 के पीछे का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

घर के बाहर की फायरिंग

बताया जा रहा है कि BJP नेता के घर के बाहर कुछ बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नेता का बेटा भी निशाने पर था। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन फायरिंग से कार का पिछला शीशा टूट गया। हमले के बाद आरोपी भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने पकड़े हमलावर

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने कार और मौके का मुआयना किया। फायरिंग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। BJP नेता के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}