सूरज उगल रहा आग, मध्य प्रदेश के 24 जिलों में आज ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट, पारा 45 डिग्री के पार

सूरज उगल रहा आग, मध्य प्रदेश के 24 जिलों में आज ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट, पारा 45 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश में आज, 27 अप्रैल 2026 को भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई शहरों में पारा 44°C से 45°C के करीब पहुंच गया है। खजुराहो और रतलाम सबसे गर्म स्थानों में शामिल हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर, भोपाल , ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में स्कूलों की छुट्टियां की घोषणा की गई है। लू से बचाव के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
अलर्ट वाले मुख्य जिले निम्नलिखित हैं:
▪️*ग्वालियर-चंबल संभाग:* ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर।
▪️*बुंदेलखंड और बघेलखंड:* छतरपुर (खजुराहो, नौगांव), टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
▪️मालवा-निमाड़ क्षेत्र: तलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मंदसौर, नीमच और आगर मालवा।
▪️*मध्य और अन्य जिले:* विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा।।


