
कृषि आदान विक्रेताओं की हड़ताल एवं वाहन रैली निकाल कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन, दिल्ली के आह्वान पर 27 अप्रैल 2026 को खाद, बीज एवं दवाई विक्रेता संघ तहसील ताल के समस्त विक्रेताओं ने पूर्णतः व्यवसाय बंद रखकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान संघ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से तहसीलदार ताल को सौंपा गया।
इसी क्रम में एक वाहन रैली का आयोजन किया गया जो
आलोट नाका ताल से तहसील कार्यालय तक गई जंहा पर ज्ञापन का वाचन पवन पाटीदार ने किया । जिसमें व्यापार में आने वाली समस्याओं एवं नई कृषि नीति में व्यवसाय में होने वाली अनेक परेशानीयो को हल करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर खाद बीज विक्रेता संघ के अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार, ओम सेठिया, शेलेन्द्र गुप्ता, कांतिलाल प्रजापत, गोपाल आगार, मनीष पोरवाल खरवाकला, चैनसिंह दांगी, आशीष बांठिया, राजेन्द्र काला सहित बड़ी संख्या में खाद बीज और दवाई के विक्रेता सम्मिलित हुए।



