
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
राजीव गांधी एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ी का 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत
ढोढर। रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत राजीव गांधी एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ी के द्वारा आज दिनांक 16 4.2026 को विलक्षण परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर प्रतिभाशाली विद्यार्थी कक्षा 12वीं में कशिश देवड़ा पिताश्री कन्हैया लाल देवड़ा 86.2% दिव्यांश पिताश्री हीरालाल प्रजापति 84.2% पायल कुंवर पिताश्री भंवर सिंह जी देवड़ा 80.8% अरुणा पिताश्री भंवर लाल जी 76.6% मुस्कान पिताश्री रघुवीर सिंह जी 76% कक्षा 10 वी दीपिका पिताश्री गोपाल कुमावत 86.8% पुष्पा पिता श्री नानालाल जी कुमावत 84.8% दिव्या वाला पिता श्री वर्दी चंद कुमावत 84.2% लक्की कुंवर पिता श्री गोविंद सिंह 83.6% यशपाल पिताश्री मोहनलाल जी सियार 82.4% विशाल पिता श्री सत्यनारायण जी 80.2 प्रतिशत ललिता कुंवर पिता श्री भंवर सिंह 79.2% ज्योति पिता श्री शांतिलाल जी पांचाल 76%एवं अभिभावक का स्वागत सम्मान समारोह एवं विद्यालय के निकटवर्ती ग्राम बरखेड़ी , पींगराला व सेमल खेड़ी, में सभी प्रतिभावान छात्रों का बग्गी एवं वाहन यात्रा निकाली गई । विद्यालय परिवार इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देता है साथ ही इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शबनम पठान मैडम के मार्गदर्शन एवं उनकी प्रेरणा से तथा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका और सभी सक्रिय अभिभावक के सहयोग से आयोजन सफलता को प्राप्त हुआ ।



