उत्तर प्रदेशबांदा

रामनवमी महोत्सव में लहराएगा भगवा और गूंजेगा जय श्रीराम

रामनवमी महोत्सव में लहराएगा भगवा और गूंजेगा जय श्रीराम

वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर विहिप और बजरंग दल सहित विविध संगठनों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। शहर के राणा प्रताप चौराहा पूर्ण रूप से भगवामय हो गया। सभी के आकर्षण का प्रतीक बना रहा। शुक्रवार को जै जै श्री राम के जयकारों से हर गली और विभिन्न चौराहे गूंजेंगे। गाजे बाजे के साथ भव्य प्रभु श्री राम, जानकी, लखन की भूमिका मासूम बच्चे निभाएंगे। जिनके विमान श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रतीक होंगे। केंद्रीय नवदुर्गा समिति ने इसी पर्व के लिए विभिन्न संगठनों की मौजूदगी में तैयारियों को लेकर बैठक की थी। विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं धर्म यात्रा प्रमुख चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि प्रभु श्री राम नवमी महोत्सव को लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभी लोगों को सौंपी गई। जिसका समुचित ढंग से निर्वहन सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे। जिससे कि कार्यक्रम की भव्यता में किसी स्थान में अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}