नीमच

छायन मे सेक्टर – 2 प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

छायन मे सेक्टर – 2 प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार ब्लॉक नीमच सेक्टर 2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन ग्राम छायन में हुआ।प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम सरपंच अमृत लाल जी सचिव रामप्रसाद जी संस्था के सचिव श्रीमती शशि परिहार ने मां सरस्वती पूजन कर किया। तत्पश्चात अतिथि स्वागत तथा अतिथि उद्बोधन के पश्चात 4 प्रमुख सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना तथा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवं चरण से अवगत कराया, संस्था सचिव श्रीमती शशि परिहार ने स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन से सभी को अवगत कराया ,परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी ने प्रस्फुटन समितियां का दस्तावेजीकरण प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक,गतिविधियों पर जानकारी दी।                 प्रशिक्षण कार्यशाला में समापन सत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी समितियों और नवांकुर सखियों से चर्चा की तथा अंत में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने किया तथा आभार नीतू ग्वाला ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}