देशनई दिल्ली

गैस के नाम पर फर्जी फोन कॉल आए तो सावधान रहें सायबर फ्राड हो गए सक्रिय गैस

आपदा में अवसर ढूंढ रहे साइबर ठग अब LPG सिलिंडर के नाम पर लगा रहे लोगों को चूना दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ईरान और इजराइल अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत पर भी इसका असर पड़ा है। जनता को गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग नियम में बदलाव किया है

साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा

इस बीच साइबर ठग भी ऐक्टिव हो गए हैं जो सोशल मीडिया के जरिए या कॉल कर जल्दी LPG सिलिंडर दिलवाने या PNG गैस कनेक्शन काटने का डर दिखा अपना मायाजाल फेंकने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने अडवाइजरी जारी कर जनता को सोशल मीडिया विज्ञापन अनजान कॉल्स या लिंक्स को लेकर अलर्ट रहने के हिदायत दी है।

गैस एजेंसी से बोलने का करते हैं दावा पुलिस के मुताबिक साइबर ठग कॉल कर गैस एजेंसी से बोलने का दावा करते हैं पूछ रहे हैं कि क्या आपने सिलिंडर बुक कर लिया है अचानक आए इस तरह के कॉल से रिसीव करने वाला पूछता है कि सिलिंडर क्या मतलब ?

इस पर कॉल करने वाला कहता है कि आपको पता नहीं है क्या ईरान की युद्ध की वजह से भारत में पट्रोल और LPG की भारी कमी होने वाली है लिंक पर क्लिक करते ही उड़ जाते हैं सारे पैसे अगर आपने अभी बुक नहीं किया तो आपके कोटे का सिलिंडर किसी और को दे दिया जाएगा

इसके बाद ठग बैंक डिटेल हासिल करता और एक लिंक भेज कर क्लिक करने को कहता है। जैसे ही वो लिंक पर क्लिक करता है तो ठग उनके फोन को रिमोट पर लेकर बैंक खाते से पैसे उड़ा लेता है जल्दी LPG सिलेंडर देने का करते हैं दावा

पुलिस अफसरों ने बताया कि साइबर अपराधी वाट्सऐप और SMS के जरिए ‘Pay Now, Get Gas Tomorrow जैसे मेसेज भेज रहे हैं जल्दी गैस डिलिवरी का लालच देकर एडवांस पेमेंट मांगते हैं

गैस कंपनियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि उनकी तरफ से कभी भी गैस बुकिंग करते समय पैसा नहीं मांगा जाता है जनता को लगा रहे चूना जल्दी गैस डिलिवरी का कोई मेसेज आता है तो इग्नोर करें इसी तरह से फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी गैस कंपनियों के फर्जी विज्ञापन बना ठग जाल में फंसा रहे हैं गैस कंपनियों के ‘लोगो’ का इस्तेमाल कर जनता को झांसा दिया जा रहा है। इसी तरह बिल नहीं भरने की बात कह PNG कनेक्शन काटने के नाम पर भी ठगी बढ़ी है

ठगी से कैसे बचें?- बुकिंग के लिए गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें अनजान वेबसाइट पर कोई भी पेमेंट डिटेल्स ना भरें किसी के कहने पर OTP और बैंक डिटेल्स शेयर ना करें

किसी अनजान शख्स की कॉल आने पर पैनिक ना हो

ठगी होने पर क्या करें ?

फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

www.cybercrime.gov.in पर तुरंत कंप्लेंट दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}