राजस्थाननिंबाहेड़ा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एटीबीएफ महिला टीम का डॉ. कलाम सोसायटी द्वारा किया गया अभिनंदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एटीबीएफ महिला टीम का डॉ. कलाम सोसायटी द्वारा किया गया अभिनंदन

निंबाहेड़ा/अशरफ मेव

आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन महिला टिम निंबाहेड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विवेकानंद सर्कल स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एटीबीएफ महिला जिला अध्यक्ष वर्षा कृपलानी सहित एवं एटीबीएफ से जुड़ी महिला पदाधिकारियों का डॉ.कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा बीते कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सोसायटी संरक्षक डॉ.जे.एम.जैन एवं प्रदीप मोदी आदि की विशेष उपस्थिति में मेवाड़ी पगड़ी व ऊपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर डॉ.कलाम सोसायटी से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान कर रही “मातृ शक्ति” का उत्साहवर्धन करते हुए एटीबीएफ महिला पदाधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कि शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर डॉ.कलाम सोसायटी से जुड़े समाजसेवी भोपाल सिंह बोडाना, सोसायटी संस्थापक अशरफ मेव,उपाध्यक्ष तालिब अहमद,संयोजक दशरथ कुमार टांक,समाजसेवी सतीश कृपलानी,समाजसेवी महेश गोयल आदि सहित बड़ी संख्या में एटीबीएफ महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}