उज्जैन

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा की तस्करी करने वालो पर खाचरौद पुलिस की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा की तस्करी करने वालो पर खाचरौद पुलिस की कार्यवाही

असलम खान – संस्कार दर्शन समाचार, ख़ाचरौद 

उज्जैन पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो की धरपकड करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरोद आकांक्षा बैछोटे के कुशल मार्गदर्शन मे खाचरौद पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 26.02.2026 को गश्त के दौरान भाटखेडी रोड रेल्वे स्टेशन के बाहर साईड मे बंद होटल पर अंधेरे मे दो व्यक्ति दिखे। शंका होने पर गश्त मे लगे मुलाजमान को बुलाया नाम पता पूछते दोनो ने अपने नाम खजुरीया सारंग थाना भावगढ जिला मंदसौर एवं दिनेश पिता जगदीश पाटीदार निवासी ग्राम खजुरीया सारंग थाना भावगढ जिला मंदसौर के होना बताया जिनके पास रखे बैग मे अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा होना बताया। सूचना से थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया को अवगत कराया। जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश देने पर आरोपी गोपाल पाटादीर के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा तथा आरोपी दिनेश पाटीदार के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा मिला जिनको विधिवत जप्त व कार्यवाही कर आरोपीगण के कब्जे से कुल 17किलो200 ग्राम किमती 86000 रुपये की अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा जप्त किया तथा थाना खाचरोद पर अपराध 91/2026 धारा 8/15 एन.डी.पी.एन.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

नाम आरोपी
1. गोपाल पिता हरीश पाटीदार उम्र 22 साल निवासी ग्राम खजुरीया सारंग थाना भावगढ जिला मंदसौर
2. दिनेश पिता जगदीश पाटीदार उम्र 24 साल निवासी ग्राम खजुरीया सारंग थाना भावगढ जिला मंदसौर

जब्त की गई मनुका – 17किलो200 ग्राम, जिसकी कीमत 86000 रुपये है, और 02 एंड्रॉइड मोबाइल ।

पुलिस टीम
निरीक्षक धनसिंह नलवाया, उन ईश्वर जोशी, प्र.आर. 1277 महेन्द्र राडोदिया, प्र.आर. 1115 यशपाल सिंह सिसोदिया, आर. 1169 सुरेश डांगी, आर. 702 हेमेन्द्र सिंह, आर.921 कृष्णा बैरागी, आर. 1972 गुलाब सिंह डामोर, आर. 1581 निर्मल सिंह तोमर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}