Uncategorized

विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन

विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन
नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम भाटखेडा में 15 लाख रूपए की लागत से उपयोगी डोम का भूमिपूजन किया। यह डोम सामाजिक-पारिवारिक कार्यक्रमों की सुविधाओं को बढाने के साथ आर्थिक बचत में भी सहायक सिद्ध होगा।
विधायक परिहार ने कहा कि सामुदायिक भवन का सदुपयोग अच्छे काम के लिए करते हुए सामूहिक रूप से बैठकर गांव में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बनाए रखना और ग्राम की समस्याओं का समाधान करना, विकास के लिए नई योजनाएं तैयार करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। गांव गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। किसान भाई खेती के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाएं। गौपालन, भैंसपालन भी करें। देश में कृशि लाभ का धंधा बने, किसानों की आय दोगुना हो इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृशि मंत्री शिवराजसिंह चौहान लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गांव गांव में विकास कार्यों की गंगा बहा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई मदनलाल धनगर, मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, जिला मंत्री श्रीमती किरण शर्मा, महामंत्री वीरेन्द्रसिंह राठौड़, जगदीश परमार, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीपसिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता ईश्वरसिंह राठौड़, शुभम् शर्मा, जितेन्द्र अहीर एवं बड़ी संख्या में भाटखेड़ा के ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}