कार्यवाहीमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा पुलिस ने खेजड़िया भूप में नकली दूध घी फैक्ट्री पर छापा मारा, बड़ी मात्रा में यूरिया,पाम तेल किया जप्त, दो आरोपी फरार

सुवासरा पुलिस ने खेजड़िया भूप में नकली दूध घी फैक्ट्री पर छापा मारा, बड़ी मात्रा में यूरिया,पाम तेल किया जप्त, दो आरोपी फरार

सुवासरा।पुलिस की नकली घी व दुध की फेक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही करते हुए आरोपी पीरूसिंह व रामसिंह निवासीगण खेजड़िया भुप के घर मे संचालित फेक्ट्री से दुध बनाने के पाऊडर के कट्टे, घी बनाने मे उपयोग मे लिया गया पाँम आईल भारी मात्रा मे जप्त किया गया।

27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना को उनके विश्वसनीय मूखबिर ने सूचना दी कि ग्राम खेजडिया भुप मे पीरूसिंह पिता रामसिंह सौंधिया राजपुत व रामसिंह पिता तेजसिंह सौंधिया राजपुत दोनो के द्वारा अपने घर मे नकली दुध व नकली घी बनाने की फेक्ट्री डाल रखी है तथा कई मात्रा मे ये दोनो नकली दुध व नकली घी की हेराफेरी कर अवैध रुप से लाभ कमा रहे है जो उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा , अअपु सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति , अअपु गरोठ श्री विजय कुमार यादव के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बीरा को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर पीरूसिंह व रामसिंह के घर दबीश दी गई जो पीरूसिंह व रामसिंह दोनो मौके से फरार हो गये तथा इनके घर से 85 कट्टे मिल्क पाऊडर whey premeate powder के जिसका उपयोग नकली दुध व दुध मे फेट बढ़ाने हेतु किया जाता है जप्त किये गये साथ ही 7 पाँम आईल के टीन के पैक डिब्बे (15 लीटर वाले), 120 खाली टीन के डिब्बे , 200 लीटर के खाली ड्रम 4 , 2 फिल्टर मिक्सर इलेक्ट्रानिक मशीन , गैस भट्टी 2 , 2 गैस की टंकी इण्डेन कम्पनी की , 6 यूरिया के कट्टे भरे हुऐ , 2 स्टील की कोठी , एक पाँम आईल की जरी केन , बना हुआ नकली घी, छोटा इलेक्ट्रानिक तौल काँटा , 1 मोटर पम्प आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 272,274,275 बीएनएस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक बी डी बीरा थाना प्रभारी सुवासरा, उनि गेन्दाल पलासिया , उनि केरुसिंह रावत व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}