भानपुरामंदसौर जिला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी आयोजन

भानपुरा-शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी चिंतन, एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय जी तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया ने की अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल परिहार आशीष जी कलवाडिया मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा मंडल मंत्री बहादुर मीणा सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अजय तिवारी ने ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का विचार आज भी समाज के विकास और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना प्रस्तुत की। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्ष एवं उनके विचारों से परिचित कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्माण करने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता लोकेश जांगड़े,ललित प्रजापति, जगदीश मिश्रा व नवांकुर कर्मभूमि सेवा समिति सानडा से रामदयाल मीणा उपस्थिति थे।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया ने किया तथा आभार अनिल बागड़ी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}