
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह एवं देव दीपावली उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय माध्यमिक विद्यालय आक्याकला में भारत की हृदय स्थली कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का 70 वां स्थापना दिवस तथा देव दीपावली उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षक दिनेश पांचाल रहे ।इस अवसर पर संस्था प्रधान श्रीमती वर्षा कुशवाह द्वारा झंडा वंदन किया गया तथा विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान के साथ मध्य प्रदेश गान किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुशवाह द्वारा बच्चों को मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के बारे में तथा देश की आजादी में मध्य प्रदेश की भूमिका के बारे में तथा देव दीपावली मनाने के महत्व के बारे में भी बताया। शिक्षक श्री संजय गुप्ता एवं शिक्षिका नजमा मंसुरी ने सभी बच्चों को मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थानों के बारे में तथा विभिन्न क्षेत्रों में मध्य प्रदेश के उपलब्धि प्राप्त महान व्यक्तियों के बारे में बताया। इसी परिपेक्ष्य में विद्यालय स्तर पर मध्य प्रदेश गान सुलेख प्रतियोगिता, मध्य प्रदेश गान प्रतियोगिता तथा आओ जाने मध्य प्रदेश को व मध्य प्रदेश चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा छठी से प्रथम आरोसी चौहान द्वितीय राजदीप सिंह कक्षा सातवीं से प्रथम रानु कूंवर द्वितीय राधिका प्रजापत रितु सेन तथा कक्षा आठवीं से प्रथम ज्योति प्रजापत तथा द्वितीय अनिल दडिंग रहे जिन्हें विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया है।



