
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
लव जिहाद के मामले में बजरंग दल व ढोढर पूलीश ने आरोपी साहिल कोठडी राजस्थान निवासी का निकाला जूलूस
ढोढर। रतलाम जिले के ढोढर में सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर एक युवक-युवती को कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान साहिल निवासी कोटड़ी राजस्थान के रूप में बताई जा रही है, जबकि युवती दलौट की रहने वाली बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान की ओर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।मामले में पुलिस द्वारा युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, युवक का ढोढर में जुलूस निकाला ढोढर पुलिस ने कोठडी राजस्थान पुलिस को युवक को सौंपा पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।



