मांगभोपालमध्यप्रदेश

UPI पर MDR चार्ज पर पुनर्विचार करे सरकार : विवेक साहू

UPI पर MDR चार्ज पर पुनर्विचार करे सरकार : विवेक साहू

भोपाल। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिला है और व्यापारी-ग्राहक दोनों UPI भुगतान के आदी हो चुके हैं। लेकिन 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR चार्ज से थोक व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, क्योंकि उनका मार्जिन लगभग 1% ही रहता है।

विवेक साहू ने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद व्यापारी ₹2,000 से अधिक का UPI भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि MDR चार्ज से व्यापारियों का लाभ प्रभावित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए MDR चार्ज के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ व्यापारी और ग्राहक दोनों के हित सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}