मंदसौर जिलासीतामऊ

डॉ. रघुवीर सिंह  महाविद्यालय सीतामऊ के तत्वावधान में आंगनवाड़ी में बांटी पुस्तकें, नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश

डॉ. रघुवीर सिंह  महाविद्यालय सीतामऊ के तत्वावधान में आंगनवाड़ी में बांटी पुस्तकें, नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश

सीतामऊ। सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ द्वारा विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिवार ने समाज से सीधे जुड़ते हुए रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों को अंजाम दिया।

कार्यक्रम के पहले चरण में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश बारिया , कार्यक्रम प्रभारी सुश्री सौम्या वसुनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ दीपिका रायकवार के साथ स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं उपयोगी पुस्तकों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उनके बुनियादी शैक्षणिक विकास को संबल प्रदान करना रहा। पुस्तकों के वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान देखते ही बन रही थी।

इसके उपरांत ‘नमो सेवा में अनकही कहानियां’ विषय पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा दो प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। छात्राओं में सुश्री ईशा सोनी, कुमकुम, चंदा, नर्मदा,सपना, आदि छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से सेवा, समर्पण और समाज निर्माण से जुड़ी प्रेरक गाथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटकों के जरिए यह संदेश दिया गया कि निस्वार्थ सेवा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रहवासियों ने छात्राओं के अभिनय की सराहना करते हुए महाविद्यालय की इस सामाजिक पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संपूर्ण आयोजन ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में सेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सकारात्मक वातावरण निर्मित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}