मंदसौर जिलासीतामऊ

वॉलीबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में पैरामाउंट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन

वॉलीबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में पैरामाउंट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन

सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन वॉलीबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में कु. पल्लवी पंवार, ध्रुविश सिंह एवं यक्षित पाटीदार शामिल हैं।

संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर को उज्जैन में किया जाएगा, जिसमें पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में जानकारी विद्यालय के मुख्य खेल शिक्षक संजय चौहान ने प्रदान की। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय एवं मैनेजर पियूष हरगोड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}