अपराधमध्यप्रदेशरतलाम

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति कि हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति कि हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया

रतलाम में सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में पांच दिन पहले मिले 32 वर्षीय युवक के शव का मामला हत्या का निकला है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पत्नी ने सोते समय पति पर कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि प्रेमी ने उसके पैर बांध दिए। इसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से शव को घर से करीब 50 मीटर दूर नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी ललिता, उसके प्रेमी राकेश और प्रेमी के दोस्त भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की मश्रुका भी जब्त की है।2 सितंबर को सरवन थाना क्षेत्र की बेड़दा चौकी के ग्राम बोरदा में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान भीमा पिता मनोहर चरपोटा निवासी बोरदा के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने की आशंका सामने आई थी। शव मिलने से पहले मृतक की पत्नी ललिता गायब हो गई थी, जिसके चलते पुलिस का शक उस पर गया। पुलिस ने दो दिन पहले ललिता को तलाश कर गिरफ्तार किया। कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, ललिता के करीब एक महीने पहले राकेश के साथ प्रेम संबंध बने थे। इसकी जानकारी भीमा को हो गई थी। पति के सामने संबंध उजागर होने के बाद ललिता और उसका प्रेमी डर गए थे। इसके बाद दोनों ने भीमा की हत्या की योजना बनाई आरोपियों ने राखी से पहले भीमा की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद 1 सितंबर को उसे जंगल ले जाकर हत्या करने की योजना बनाई गई, लेकिन वहां भी योजना सफल नहीं हुई। अंत में घर में सो रहे भीमा की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, ललिता ने भीमा पर कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि राकेश ने उसके पैर पकड़ लिए। राकेश का दोस्त भूरा घर के बाहर निगरानी करता रहा, ताकि किसी के आने की जानकारी मिल सके।हत्या के बाद शव को घर में बकरी बांधने वाले स्थान पर रख दिया गया। खून के निशान वाले स्थान को गोबर से लीपकर साफ कर दिया गया। 1 सितंबर की रात करीब 11 बजे राकेश और भूरा दोबारा भीमा के घर पहुंचे। दोनों शव को बाहर निकालकर घर से करीब 50 मीटर दूर नाले में ले गए और वहां फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के हाथ में पहना चांदी का कड़ा, सोने की बाली, चांदी की पैर की कड़ियां और सिम बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के घटना के समय पहने कपड़े और दोनों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए की मश्रुका जब्त की है। एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया कि मामले में पत्नी ललिता, उसके प्रेमी राकेश पिता जीवणा माईड़ा निवासी रामपुरिया और उसके दोस्त भूरा डिंडौर को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}