घटनामंदसौरमध्यप्रदेश

मन्दसौर जिले के यात्री से भरें ट्रैक्टर- ट्रॉली को बस ने मारी टक्कर

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने उपचार के लिए अधिकारियों से किया संपर्क, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना कि

मन्दसौर। जिले के धुधंड़का क्षेत्र के मावता गांव के यात्री से भरें ट्रैक्टर- ट्रॉली को बस ने मारी टक्कर 2 कि मौत 15 से ज्यादा घायल देवमाली में दर्शन करने जा रहे थे। ब्यावर जिले में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे ट्रॉली सवार कई यात्री उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए। मसूदा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4:15 बजे यह हादसा खरवा गांव और मसूदा के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 4-5 परिवारों के 31 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रामदेवरा और खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद पुष्कर पहुंचे थे। पुष्कर दर्शन कर बुधवार को देवमाली जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 15 से ज्यादा गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जेएलएन अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया। घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया।

हादसे में दो की मौत– मसूदा थाने के कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर रेफर किया गया। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पीछे से बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।‌हादसे में कालूलाल (65) और नाहर सिंह (62) की मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि धूधड़का मंडल क्षेत्र के ग्राम भावता के यात्रियों से भरा ट्रेक्टर राजस्थान के रामदेवरा देवमाली जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिनमें 31 यात्रियों के घायल होने का‌ दुखद समाचार प्राप्त हुआ घायलों के उपचार हेतु

मैंने राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, जिला भाजपा अध्यक्ष अजमेर श्री रमेश सोनी जी एवं सीएमएचओ जेएलएन अजमेर अस्पताल भेजा गया। श्री देवड़ा ने राजस्थान प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर पर्याप्त उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना की। चर्चा उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी जी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। सभी घायलों के पर्याप्त उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}