मंदसौर जिलासीतामऊ
जन्माष्टमी और वछ बारस पर गौशाला कयामपुर में गौ माता का किया पूजन

जन्माष्टमी और वछ बारस पर गौशाला कयामपुर में गौ माता का किया पूजन
कयामपुर। सीतामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम कयामपुर श्री महावीर कमल मुनि गौशाला में धर्मप्रेमी जनों द्वारा गौ माता कि पुजन कर गौ माता को गुड़ खिलाकर जन्माष्टमी तथा बछ बारस पर्व मनाया जाता।इस अवसर पर विजय नारायण कानुनगों, रविंद्र गुप्ता, रामचंद्र जी जगदीश माली सरकार सरपंच, दिलीप भटनागर शिवनाथ सिंह राजेश पुरोहित आदि कि ओर से ट्री गार्ड लगाकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुकुंद गवारिया सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप जैन, दिलीप भटनागर रविंद्र गुप्ता जगदीश माली सरकार विनोद सिंह मंडलोई दयाराम कुशवाह, महेश सोनी रामनारायण विश्वकर्मा मदन माली सुनील जैन हेमंत भावसार हर्षित जैन एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथलाल परमार ने दी।



