असमकटलिचेरा

एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

कटलीचेरा, असम

स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता राघब चंद्र नाथ के देखरेख में संपन्न हुआ। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों में झाड़ू लगाकर, कचरा इकट्ठा कर पूरे परिसर को साफ-सुथरा किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य के. राजेन सिंघा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमन भट्टाचार्जी ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

आज के अभियान लीड एनएसएस स्वयंसेविका सस्ठी देब की टीम ने किया। टीम ने पूरे जोश और समर्पण के साथ इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}