
एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा में माधवदेव तिथि पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न
कटलीचेरा
महापुरुष श्री श्री माधवदेव की पावन तिथि के अवसर पर एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम समाजसेवी राघव चंद्र नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
क्विज प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेविका पायल मिश्रा ने प्रथम, पिया चक्रवर्ती ने द्वितीय और अनुज शुक्लबैद्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में पिया चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान, पूनम गोपे ने द्वितीय स्थान और प्रोश्मिता दास ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्जी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।



