रतलामआलोट

नवोदय विद्यालय आलोट में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ

नवोदय विद्यालय आलोट में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोटजिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश में में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के पूजन से किया गया तत्पश्चात कक्षा 12 के छात्र अंकित डांगी द्वारा राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा की भूमिका विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया। कुमारी दुर्विका झवर कक्षा 10 की छात्रा ने अपनी कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को बताया। विद्यालय की हिंदी शिक्षिका डॉ. निशा गुप्ता द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिज्ञा करवाई तथा आगामी 15 दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार जोशी ने भी हिंदी भाषा के सम्मान में भाषण प्रस्तुत कर नवोदय विद्यालय स्टॉफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिक्षिका भारती को दो मिनट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलिअर्पित करवायी, विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा बच्चों को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़ – चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. निशा गुप्ता पीजीटी हिंदी द्वारा किया गया। हिंदी पखवाड़ा आगामी 15 दिनों तक जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में मनाया जाएगा। इस दौरान आशु भाषण, कंप्यूटर पर हिंदी टंकण, राजभाषा प्रश्नोत्तरी, प्रेरक प्रसंग प्रस्तुतीकरण, नारा लेखन, सुलेखन, स्वरचित कविता लेखन, अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव, पुस्तक प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}