मंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर नईआबादी पुलिस की कार्रवाई, आरोपीयों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त

मंदसौर नईआबादी पुलिस की कार्रवाई, आरोपीयों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त

मंदसौर- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तस्करो से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त किया गया।

01.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर कि सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नाजिश पिता मेहबुब खां मुसलमान उम्र 19 साल निवासी नयापुरा मंदसौर एवं शाहरुख पिता मेहबुब खां मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नयापुरा मंदसौर जिला मंदसोर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 150/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जप्त मश्रुका –

01. 190 ग्राम एमडी (MD) ड्रग

02. 3.6 किलोग्राम डोडाचुरा

03. एक टीवीएस अपाचे मोटर सायकल MP14NB5124 किमती 70000 रुपए

04. दो एप्पल कंपनी के व एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल किमती 170000 रुपए

गिरफ्तार आरोपी

– 01. नाजिश पिता मेहबुब खां मुसलमान उम्र 19 साल निवासी नयापुरा मंदसौर

फरार आरोपी –

02. शाहरुख पिता मेहबुब खां मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नयापुरा मंदसौर

01. अय्युब पठान निवासी हथुनिया राजस्थान

पुलिस टीमः-

उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}