देशभक्ति के रंग में रंगा खाचरौद, वंदे मातरम ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के रंग में रंगा खाचरौद, वंदे मातरम ग्रुप द्वारा 10 वर्षो से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा
रिपोर्टर – असलम खान, संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद
खाचरौद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम ग्रुप द्वारा 10 वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक निभाया गया। ग्रुप द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नए बस स्टैंड, नागदा रोड से हुआ।यात्रा के पूर्व अतिथियों द्वारा संबोधन किया गया, तथा यात्रा संयोजक भरत कांकर ने संचालन करते हुवे वंदे मातरम ग्रुप द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के 9 वर्षों का अनुभव बताते हुवे, उपस्थित सभी देशभक्तों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात यात्रा प्रारम्भ हुई, जिसमे देशभक्ति गीतों की धुनों पर झूमते हुए यात्रा गोपाल मंदिर, उत्तरामुखी हनुमान मंदिर, चबूतरा चौराहा, गणेश देवली, पारीक पेट्रोल पंप, उज्जैन दरवाजा, मुख्य गली, शीतला माता मार्ग, कस्बा, भवानी चौक, शुक्रवारिया बाजार, चबूतरा चौराहा होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। यात्रा का समापन स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में \”भारत माता की जय\” और \”वंदे मातरम\” के नारे गूंजते रहे।
वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि पिछले 9 वर्षों से यह यात्रा लगातार निकाली जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रुप के समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।



