अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शामगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नारों से गूंजा चौराहा

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शामगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नारों से गूंजा चौराहा
शामगढ़- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शामगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया , इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की , कार्यक्रम स्थल पर “अटल जी अमर रहें” के नारों से चौराहा गूंज उठा
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के महान व्यक्तित्व थे , उन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया , उनकी सरलता, सहजता, राष्ट्र के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा
श्रीमती यादव ने कहा कि अटल जी ने लोकतंत्र की गरिमा को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया और देशहित को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ( परिषद टीम) सहित साथियों ने पुष्पमाला पहनाकर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की



