शामगढ़मंदसौर जिला

नपा अध्यक्ष कविता यादव के जन्मदिन पर शामगढ़ को विकास कार्यों की सौगात,5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा 

लोकार्पण एवं भूमि पूजन जन्मदिन मनाएगी “सेवा संकल्प”के रूप में

शामगढ़ –  नगर परिषद शामगढ़ की अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के कार्यकाल के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर नगर में विभिन्न विकास, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान 5करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने को नगर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके कार्यकाल में नगर की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, नाली, सामुदायिक सुविधाओं, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों के विकास को लेकर लगातार कार्य किए गए। नगर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी नगर परिषद द्वारा प्रयास किए गए हैं।

अध्यक्ष कविता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान नगरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके निराकरण का प्रयास करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि नगर का विकास केवल परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। इसी भावना के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया।

सुबह धार्मिक दर्शन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे बेड़ी के मार बालाजी मंदिर दर्शन महामृत्युंजय मंत्र जाप समापन आरती, 7:45 बजे शिव हनुमान मंदिर दर्शन होंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे वार्ड नं 1महिला स्नानघर का लोकार्पण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।

सुबह 9 बजे सगोरिया रोड पर रमेशजी सोनी से खाटू श्याम जूस सेंटर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन होगा। 9:30 बजे कृषि उपज मंडी गेट से डिपल चौराहा तथा बम आश्रम से डिपल चौराहा सीसी रोड का भूमिपूजन किया जाएगा।

10: बजे सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम होगा। 10:30 बजे महाराणा प्रताप गार्डन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 बजे वीर शहीदों को समर्पित अमर जवान गार्डन का लोकार्पण होगा।

दोपहर बाद भी होंगे कई विकास कार्य

दोपहर 2:30 बजे खाटू श्याम मंदिर में पौधारोपण, 3 बजे नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों को ड्रेस वितरण तथा 4 बजे बेड़ी के मार बालाजी मंदिर में टीन शेड का भूमिपूजन किया जाएगा।

शाम 5:30 बजे सेन समाज शामगढ़ द्वारा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। शाम 7 बजे माता जी मंदिर के पास सामुदायिक भवन का लोकार्पण होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राज राजेश्वरी मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर में आरती के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।

नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने नगरवासियों से सभी कार्यक्रमों में सहभागी बनने और विकास कार्यों को गति देने में सहयोग की अपील की है। नगर परिषद की ओर से बताया गया कि यह आयोजन विकास कार्यों के साथ सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना को समर्पित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}