हरियाली अमावस्या पर माँ मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

हरियाली अमावस्या पर माँ मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का हुआ भव्य शुभारंभ
सीतामऊ ।नगर परिषद सीतामऊ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस अवसर भी हरियाली अमावस्या पर 11अगस्त से नगर की आराध्य देवी माँ मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण मे तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ, सर्वप्रथम माँ मोड़ी माताजी का पूजन अर्चना, महाआरती व प्रसादी वितरण की गई,श।मेले में मुख्य मंचीय कार्यक्रम 13 अगस्त 2026 को भव्य कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा, इस अवसर पर सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष सुमित रावत, मेला सभापति अरुण सोनी (सरकार), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, नप. सभापति विवेक सोनगरा, सभापति प्रतिनिधिगण दिनेश वर्मा, विजय गिरोठिया, महेश सोनी, राजेंद्र राठौर, मंडल महामंत्रीद्वय प्रशांत चतुर्वेदी घनश्याम राठौर, प. मनोहरलाल खत्री, नवीन द्विवेदी, परिषद सभापति पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों,मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवनराय माथुर, धर्मप्रेमी भक्तजनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर्व मराठा, यशपाल सिसोदिया ,सुरेन्द्र सिंह बालावत कमल तिवारी, विपुल बोराना, सुरेश प्रजापत, बबलू प्रजापत, पत्रकारगण, सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीगण श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे कार्यक्रम मंच का संचालन प्रशांत चतुर्वेदी ने आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवनराय माथुर ने व्यक्त किया।
सीतामऊ नगर परिषद द्वारा आग्रह किया गया कि समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, भक्तजनों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे मेले पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करे।



