सामाजिकमंदसौरमध्यप्रदेश

23 अगस्त को शामगढ़ में अभा पोरवाल महासभा के निर्वाचन, निर्वाचन अधिकारी श्री मंडवारिया ने ली निर्वाचन बैठक

23 अगस्त को शामगढ़ में अभा पोरवाल महासभा के निर्वाचन, निर्वाचन अधिकारी श्री मंडवारिया ने ली निर्वाचन बैठक

शामगढ़ । अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन टीम में सम्मिलित होने वाले सदस्यों को आमंत्रित कर  महत्वपूर्ण बैठक पोरवाल मांगलिक भवन माकड़ी माता रोड शामगढ़ पर निर्वाचन अधिकारी हरि प्रकाश मंडवारिया नीमच की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में सभी उपस्थित टीम के सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है ।

निर्वाचन कार्यक्रम -निर्वाचन 23 /8 /2026 को संपन्न होगा ।

मतदाता सूची का प्रकाशन 15.7.2026 को होगा ।अंतिम सूची का प्रकाशन 25.7.2026 को होगा ।मतदान प्रक्रिया 23.8.2026 को पोरवाल मांगलिक भवन में संपन्न होगी ।

नामांकन प्राप्त करना -प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक .

नामांकन पत्रों की जांच -10:30 बजे से 11: बजे तक

सूची का अंतिम प्रकाशन-अनतरिम सूची का प्रकाशन 11:05 बजे तक ।

नाम वापसी 11:05 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा ।

अंतिम सूची का प्रकाशन- 12:00 बजे होगा ।

मतदान – मत पत्र छपकर आने पर कराया जाएगा ।

पंजीयन 2:00 बजे तक किए जाएंगे

परिणाम मतगणना पश्चात होगा ।

निर्वाचन तीन पदों के लिए रहेंगे अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन होगा ।

अध्यक्ष के लिए नामांकन शुल्क ₹11000 निर्धारित किए गए

महामंत्री के लिए -7100 निर्धारित किया है

कोषाध्यक्ष हेतु -5100 निर्धारित किए गए ।

नाम वापसी लेने पर शुल्क दिया जाएगा

नामांकन पत्र -500 शुल्क रखा गया है ।

निर्वाचन नामावली प्राप्त करना हो तो ₹500 शुल्क रहेगा ।

दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिओम प्रसाद  गुप्ता शामगढ़ को नियुक्त किया गया है । शामगढ़ में भी प्राप्त किए जाएंगे ।

उम्मीदवार की आयु दिनांक 23.8.2026 को 45 वर्ष से अधिक होना चाहिए उम्र का प्रमाणीकरण आवश्यक है । एक व्यक्ति एक पद के लिए उम्मीदवार होगा ।

सभी सदस्यों को सभी सदस्यों को सूचना मतदाताओं को उक्त कार्यक्रम की सूचना सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया के माध्यम से दी जावेगी और सभी जने अपने-अपने नगर गांव में निर्वाचन को लेकर नगर अध्यक्ष सूचना करें । पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी ।

पोरवाल समाज शामगढ़ के अध्यक्ष मनोज मुजावदिया, द्वारा समाज के सहयोग से निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे । बैठक में निर्वाचन समिति के अलावा पोरवाल महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश दानगढ़, महामंत्री मांगीलाल सेठिया, शामगढ़ पोरवाल समाज अध्यक्ष मनोज मुजावदिया, ओम संघवी पंकज मेहता, जगदीश वैद, कृष्णकांत रतनावत, राजमल मादलिया, प्रमोद फरक्या,

निर्वाचन टीम में राजीव धनोतिया पियूष धनोतिया संतोष उदिया नीमच खेजडिया, हरिओम प्रसाद गुप्ता, एसएन गुप्ता, प्रेम कुमार मुजावदिया, मानक लाल चौधरी, सतीश वेद, कन्हैयालाल चोधरी सुनील धनोतिया बाजखेडी सुशील वैद विजय मुजावदिया रामगोपाल घाटियां सीतामऊ महेश सेठिया अंकीत मोदी कयामपुर सुरेश डबकरा सुवासरा , श्रीमती संतोष धनोतिया,श्रीमती सुनीता फरक्या श्रीमती रानु चौधरी श्रीमती हेमलता रतनावत , श्रीमती सोना मेहता, कैलाश फरक्या महेश गुप्ता अनुप धनोतिया सुवासरा आदि उपस्थित थे ।

प्रोसीडिंग का वाचन संतोष उदिया नीमच द्वारा किया गया।आभार राजेश गुप्ता चच्चू सुवासरा द्वारा व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}