नीमचमध्यप्रदेश

इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित


नीमच।

आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन के प्रति निष्ठावान, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय परिषद में स्थान देने के लिए प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में नीमच जिले के इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

अग्रवाल अन्ना आंदोलन के समय से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। पार्टी के उतार-चढ़ाव के दौर में भी उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनों के दौरान उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए और उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में न्यायालय द्वारा इन मामलों में उन्हें बरी किया गया।

अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात एवं राजस्थान के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वे गुजरात के ईस्ट जोन में दाहोद एवं पंचमहल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभा सीटों में संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश प्रभारी तथा दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में संपन्न हुई।

इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोशावत ने दी।

प्रकाश दोशावत
जोन मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश
मो.: 9424812095

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}