गरोठ पुलिस ने 70.4 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व 04 किलोग्राम डोडाचुरा को जप्त कर 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार

गरोठ पुलिस ने 70.4 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व 04 किलोग्राम डोडाचुरा को जप्त कर 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार
गरोठ । पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव व टीम एम.डी. ड्रग्स तस्करी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए 70.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स व 04 किलोग्राम डोडाचुरा को जप्त कर 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया ।
दिनांक 30.07.2026 को सउनि बालमुकुन्द परमार द्वारा प्राप्त मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटनास्थल 8 लेन पुलिया के नीचे शामगढ गरोठ रोड गरोठ से 70.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स व 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तथा परिवहन हेतु आरोपी द्वारा उपयोग मे लाई जा रही एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर RJ17 DS 0976 को जप्त कर मोके से आरोपी तस्लीम उर्फ फैजान पिता आरिफ निवासी गरीब नवाज कालोनी भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर पुछताछ करते आरोपी तस्लीम ने उक्त जप्तशुदा मादक पदार्थ दुर्गेश निवासी रतनपुरा डग झालावाड से लेकर आना बताया तथा सरफराज निवासी गरीब नवाज कालोनी भवानीमण्डी को देना बताया । विवेचना के दौरान सरफराज पिता शहजाद खान निवासी गरीब नवाज कालोनी भवानीमण्डी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः– 1. तस्लीम उर्फ फैजान पिता आरिफ निवासी गरीब नवाज कालोनी भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान
2. सरफराज पिता शहजाद खान निवासी गरीब नवाज कालोनी भवानीमण्डी
फरार आरोपी दुर्गेश निवासी रतनपुरा डग झालावाड राजस्थान
जप्त मश्रुका 1.अवैध मादक पदार्थ 70.4 ग्राम एमडी किमती 70 हजार रुपये
2.अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 4 किलोग्राम किमती 8 हजार रूपये
3. एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मो.सा. रजिस्ट्रेशन नंबर RJ17 DS 0976 किमती 75 हजार रूपये
4. APPLE कम्पनी का आई फोन मोबाईल किमती 50 हजार रूपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।



