
आलोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
आलोट थाना परिसर में आगामी पवित्र त्यौहार सावन एवं चालीसवां के सकुशल तथा शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम विवेक सोनगरा, एसडीओपी पल्लवी गौर, थाना प्रभारी योगेश पाटीदार, तहसीलदार राजेश पाटीदार, नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर, लोक निर्माण विभाग (PWD) से वैभव कनेश, जेई अमित पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और मीडिया के साथी भी शामिल रहे।
बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आप सभी से अपील है कि सौहार्द एवं शांति के साथ त्यौहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें।



