शामगढ़मंदसौर जिला

नशा मुक्ति अभियान : सांदीपनी विद्यालय चंदवासा के छात्रों ने मानव श्रृंखला बना उकेरी ‘से नो टू ड्रग्स की विशाल आकृति

नशा मुक्ति अभियान : सांदीपनी विद्यालय चंदवासा के छात्रों ने मानव श्रृंखला बना उकेरी ‘से नो टू ड्रग्स की विशाल आकृति

चंदवासा। नशे के खिलाफ सबसे असरदार संदेश शनिवार को शासकीय सांदीपनी विद्यालय चंदवासा के ग्राउंड में दिखा । सैकड़ो छात्र-छात्राओं में एकजुट होकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई उन्होंने ‘से नो टू ड्रग्स’ की आकृति तैयार की नशे से दूर रहने का संकल्प लिया समाज को जागरूक करने का संदेश दिया । कार्यक्रम पुलिस विभाग की पहली पर हुआ यह प्रदेश भर में चल रहा है नशे से दूरी जरूरी 2.0 अभियान के तहत आयोजित किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्रा, सीतामऊ एसडीएम दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र, चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन, प्राचार्य एवं स्टाफ की मौजुदगी रही । शासकीय सांदीपनि विद्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजन हुआ ।

मानव श्रृंखला बनी आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र छात्राओं निर्धारित स्थानों पर खड़े होकर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ की विशाल आकृति का हिस्सा बने ऊपर से देखने पर यह संदेश बेहद प्रभावशाली नजर आया । उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के अनुशासन और सहभागिता की सराहना की । आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दृश्य प्रभाव से अवगत करवाते हुए उन्हें स्वस्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरित करना था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्रा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या कानून के भरोसे नहीं की जा सकती जब तक परिवार शिक्षक समाज और युवा मिलकर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, इस बुराई पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं होगा । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला इस बात का प्रमाण की नशा मुक्ति भारत के निर्माण के लिए तैयार है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}