ज्योतिष दर्शन

आज 23 जुलाई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 23 जुलाई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 23 जुलाई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग

शक सम्वत- 1948 पराभव
विक्रम सम्वत- 2083 सिद्धार्थी
अमान्त महीना- आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना- आषाढ़

तिथि-  आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि
माह का पक्ष- शुक्ल पक्ष
वार- गुरुवार
नक्षत्र-  विशाखा नक्षत्र सुबह से लेकर रात 11 बजकर 3 मिनट तक फिर अनुराधा नक्षत्र आरंभ
योग-  शुभ योग शाम 06 बजकर 41 मिनट से 23 जुलाई से 07 बजकर 19 मिनट तक, इसके अलावा शुक्ल और रवि योग का संयोग बनेगा।
करण- कौलव- 22 जुलाई को शाम 06 बजकर 07 मिनट से 23 जुलाई को सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक।
तैतिल – 23 जुलाई को सुबह  07 बजकर 03 मिनट तक।

सूर्योदय- सुबह 05:57
सूर्यास्त- शाम 07:09
चंद्रोदय-  23 जुलाई 2 बजकर 17 मिनट तक
चंद्रास्त- 24 जुलाई को सुबह 01 बजकर 10 मिनट तक

आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त-  आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर 12 बजकर 59 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त-  सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर 05: 09 मिनट तक
अमृत मुहूर्त-  शाम 03:55 से 05:09 मिनट तक

आज का अशुभ समय 
राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर 03 बजकर 51 मिनट तक
गुलिक काल-  सुबह 09: 15 मिनट से लेकर 10: 54 मिनट तक
यमगण्ड- सुबह 05:57 मिनट से लेकर 07:36 मिनट तक

ग्रहों की स्थिति

चंद्रमा- तुला राशि में
सूर्य- कर्क राशि में
मंगल- वृषभ राशि में
बुध- मिथुन राशि में
गुरु- कर्क राशि में
शुक्र- सिंह राशि में
शनि- मीन राशि में
राहु- कुंभ राशि में
केतु- सिंह राशि में

दिशा शूल: दक्षिण दिशा। (यात्रा आवश्यक हो तो घर से जीरा खाकर निकलें)

व्रत त्यौहार

गुरुवार व्रत: भगवान विष्णु की पूजा और केले के वृक्ष की पूजा के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है।

गुप्त नवरात्रि का समापन: आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी (मां मातंगी देवी की पूजा) है।

भड़ली नवमी: विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए यह एक अबूझ मुहूर्त का दिन माना जाता है।

गुरुवार के दिन किसी जरुरतमंद को किताब भेंट करना चाहिए. इससे कुंडली में गुरु मजबू्त होता है. भाग्य का साथ मिलता है

आज 23 जुलाई 2026 गुरुवार का  राशिफल

मेष राशि –

ऑफिस में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मेहनत की सराहना होगी. सेहत और खर्चों को लेकर सतर्क रहें, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

वृषभ राशि –

करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं, नए अवसर मिलेंगे. विरोधियों से सावधान रहें और गुस्से व फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि –

काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. निवेश से बचें और सेहत के साथ जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें.

कर्क राशि –

पारिवारिक मामलों को धैर्य से सुलझाएं, दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी. नौकरी में सफलता और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

सिंह राशि –

शिक्षा, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं और धन लाभ की संभावना है.

कन्या राशि-

व्यापार और नौकरी में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे. पढ़ाई में सफलता और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा.

तुला राशि-

ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलें, जल्दबाजी से बचें. सेहत का विशेष ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

वृश्चिक राशि-

चुनौतियों के बीच धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें. पढ़ाई पर फोकस करें और थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.

धनु राशि-

करियर और व्यापार में बड़ी सफलता व धन लाभ के योग हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलेगा.

मकर राशि –

कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और मन को शांत रखें.

कुंभ राशि –

कारोबार में चुनौतियां आएंगी, लेकिन सूझबूझ से समाधान मिलेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

मीन राशि –

रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और करियर में सफलता मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}