मंदसौर से प्यार का इजहार करने धमतरी पहुंचे युवक की हत्या…

मंदसौर से प्यार का इजहार करने धमतरी पहुंचे युवक की हत्या…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंदसौर से आए युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है, इधर आधी रात हुए मर्डर से इलाके में सनससनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था,
मृतक की पहचान मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी (39वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार को शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। रात में वह महिला के घर पर ही था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। ओर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।



