गरोठ पहुंचे नितिन गडकरी, एक्सप्रेस- वे की गुणवत्ता और सुरक्षा का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का जनप्रतिनिधि गणों ने किया आत्मीय स्वागत, कनेक्विटी को लेकर सौंपा पत्र

गरोठ।क्षेत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।हाल ही में एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटनाओं के मद्देनज़र उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गरोठ- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अवलोकन हेतु पधारे सड़क परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का मंदसौर जिले के नेशनल हाईवे पर बुधवार को रात्रि आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि- अधिकारी गण द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से विभिन्न मांगों के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा गया राजस्थान सरकार दुष्यन्त जी और वसुंधरा जी ने एक्सप्रेस वे को भवानीमंडी को जोड़ने कि मांग कि थी उसका भी डीपीआर शुरू हुआ और उसने काम कि मैं घोषणा करता हूं।
विधायक हरदीप सिंह डंग ने श्री गडकरी से एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरावन, हरिपुरा कनेक्टिविटी और खेताखेड़ा कनेक्टिविटी प्रदान करने एवं गरोठ- उज्जैन हाई वे पर समतलीकरण के अभाव में दुर्घटनाओं को लेकर जांच एवं समाधान को लेकर चर्चा कर मांग पत्र सौंपा।
इस दौरान गरोठ विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम मौजूद रहे।



