समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 09 जुलाई 2026 गुरुवार

/////////////////////////////////
मकान पर बिजली गिरने से पति-पत्नी और पुत्र घायल, बकरियों कि हुई मौत
मल्हारगढ़। थाना क्षेत्र के गांव पामाखेड़ा में ओमप्रकाश मालवीय के मकान की छत पर बिजली गिरी छत धंस गई। जिसमें एक महिला समेत तीन घायल,7-8 बकरियों के मरने की जानकारी मिली है वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। तथा घायलों को मल्हारगढ़ अस्पताल भेजा गया। जहां पर घायल ओमप्रकाश पिता कारुलाल मालवीय, विमला पति ओमप्रकाश मालवीय, विजय पिता ओमप्रकाश मालवीय का प्राथमिक उपचार के पश्चात अपने घर लौट गए।==========
गरोठ में ग्यारस पर गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष, भव्य महाआरती के साथ महाप्रसादी का होगा वितरण
श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की तैयारियां पूर्ण, अध्यक्ष अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से परिवार पधारने कि अपील की
गरोठ।आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पावन ग्यारस पर गरोठ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर एक बार फिर भक्ति, आस्था और सेवा का केंद्र बनने जा रहा है। श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सायं 7.30 बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को केसरयुक्त कलाकंद की महाप्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि ग्यारस का पर्व खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रत्येक ग्यारस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन, महाआरती और भजन-पूजन में शामिल होकर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से केसरयुक्त कलाकंद की महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है।उन्होंने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित समय पर मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दिव्य दर्शन करें, महाआरती में सहभागी बनें, और महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त करें।सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जगदीश अग्रवाल
श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल लंबे समय से गरोठ क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में मंदिर में नियमित रूप से ग्यारस महोत्सव, भजन संध्या, महाप्रसादी, धार्मिक आयोजन एवं सेवा गतिविधियों का सफल संचालन किया जाता है। वे समाज में धार्मिक जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके प्रयासों से मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसेवा का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है।अग्रवाल ने कहा कि बाबा खाटू श्याम की कृपा, भक्ति, सेवा और सत्संग का यह पावन संगम श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है। सच्चे मन से बाबा के श्रीचरणों में की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
============
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) के संबंध में प्रशिक्षण का शुभारंभ
मंदसौर, 8 जुलाई 26 / जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook – DCHB) के कार्यों के सफल संचालन हेतु ई-दक्ष केंद्र, मंदसौर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्त पुस्तिका वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण एवं हैंड्स-ऑन (व्यावहारिक) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में पोर्टल पर पंजीयन, डाटा प्रविष्टि, विभिन्न मॉड्यूल के उपयोग तथा कार्य निष्पादन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
यह प्रशिक्षण जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर श्री सत्येंद्र राठौर एवं श्री संदीप घोरे द्वारा प्रदान किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान की भी जानकारी दी।
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के अंतर्गत डाटा संग्रहण कार्य के लिए प्रत्येक चार्ज में क्षेत्र पदाधिकारी (Field Functionary) की नियुक्ति की गई है। इन क्षेत्र पदाधिकारियों के माध्यम से संबंधित ग्राम एवं नगरों का आवश्यक डाटा एकत्रित कर पोर्टल पर संधारित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंदसौर जिले के विभिन्न चार्जों में 8 जुलाई से 16 जुलाई तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा, जिससे सभी नियुक्त क्षेत्र पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी इस कार्य के लिए पूर्णतः प्रशिक्षित होकर जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित कर सकें।
फोटो संलग्न
जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(म.प्र.)
समाचार
पीएचई विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान के तहत स्कूली विधार्थियो को दिया गया प्रशिक्षण
स्वच्छ पेयजल व समग्र स्वच्छता के लिए जल जागरूकता अभियान
मंदसौर 8 जुलाई 26 / ग्रामीण क्षेत्र मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, उनसे प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने,जल स्त्रोतो का क्लोरिनेशन करने व स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन मे एवं PHE विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे डायरिया की रोकथाम के लिये कई ग्रामीण क्षेत्र मे कई गतिविधियाँ संपादित कि जा रही है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण व क्लोरिनेशन अभियान सम्पूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है , ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी का फील्ड टेस्टिंग किट एवं विभागीय प्रयोगशालाओं के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है इसके साथ ही जल स्रोतों के क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जा रहा है।
वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभाग द्वारा इस दौरान सुधार योग्य हेड पंपों का सुधार कार्य, संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों की निगरानी व चिन्हाकन,दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जन जागरूकता, पेयजल टंकी व संपावेल का सफाई कार्य,क्लोरिनेशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता,स्वच्छ शौचालय का उपयोग, ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थो का समुचित निष्पादन करने, ग्राम मे स्थापित पेयजल योजनाओं का समुचित संचालन व संधारण करने,जन भागीदारी व जलकर की राशि की नियमित वसूली करने, नल जल प्रदाय योजनाओं के लेखा का संधारण करने, पेयजल स्रोतों के स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य एवं पेयजल के उपयोग के सम्बन्ध में जागरूकता विभाग द्वारा सहयोगी विभागों के समन्वय व जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनो,समाजसेवियों व स्वयंसेवक सहायता समूह के सहयोग से किया जा रहा है।
इसी क्रम मे विभाग द्वारा मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम सुठोद व बालागुडा मे हायर सेकेण्डरी विद्यालय के विधार्थियो, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, ग्रास रूट वर्कर्स, नल चालको, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया व जागरूकता गतिविधियाँ संपादित क़र क्लोरिनेशन किया गया।
फोटो संलग्न
जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(म.प्र.)
समाचार
पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु संस्था स्तर पर काउंसलिंग (सीएलसी) काउंसलिंग प्रारंभ
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 12 अगस्त तक पंजीयन कराए
मंदसौर 8 जुलाई 26 / शिवशंकर शर्मा शा. पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षिय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में कांउसलिंग के केन्द्रीयकृत चरण उपरांत रिक्त रह गई सीटों के लिए प्रवेश संस्था स्तर की काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश आरंभ हो चुके है, 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन संस्था में उपस्थित होकर अथवा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इस महाविद्यालय में 04 ब्रांच कमशः कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वीं पास अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आए। संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है । संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(म.प्र.)
समाचार
निःशुल्क 30 दिवसीय रेफ्रीजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग इंस्टालेशन एवं रिपेयरिंग की ट्रेनिंग 15 जुलाई से प्रारंभ
मंदसौर 8 जुलाई 26 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय रेफ्रीजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग इंस्टालेशन एवं रिपेयरिंग की ट्रेनिंग पुरुषों हेतु 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ।
18 से 50 वर्ष वाले इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नम्बर 6269058449 7999852839, 9111858590, 8435806297 में प्रातः 10 से शाम 5 बजे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
ग्राम बरखेड़ा पंथ में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 16 जुलाई तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 8 जुलाई 26 / मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि सचिव कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी द्वारा ग्राम बरखेड़ा पंथ में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 1271 / 1 रकबा 22.47 हेक्टेयर मे से रकबा 1.00 हेक्टेयर भूमि पर नवीन मंडी पहुंच मार्ग रास्ते हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। नवीन मंडी पहुंच मार्ग रास्ते के लिए अभिमत 16 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(म.प्र.)
समाचार
जिले में अब तक 235.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 8 जुलाई 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 235.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 50.8 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 50.2 मि.मी., भावगढ़ में 47.0 मि.मी., गरोठ में 60.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 15.0 मि.मी., संजीत में 30.0 मि.मी., धुंधड़का में 85.0 मि.मी., मंदसौर में 27.0 मि.मी., शामगढ़ में 35.6 मि.मी., कयामपुर में 62.0 मि.मी., सीतामऊ में 87.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 60.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 194.2 मि.मी., भावगढ़ में 240.0 मि.मी., गरोठ में 195.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 264.0 मि.मी., संजीत में 136.0 मि.मी., धुधंड़का में 317.0 मि.मी., मंदसौर में 230.0 मि.मी., शामगढ़ में 273.6 मि.मी., कयामपुर में 112.5 मि.मी., सीतामऊ में 265.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 267.2 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1297.78 फीट है।
[6/7, 2:27 pm] विजय रेटडीया रिपोर्टर: *शामगढ़ निवासी बताई ज़ा रहीं महिला की उप्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत…!*
उत्तरप्रदेश के उरई रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला की पहचान का प्रयास किया तो उसके पास मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ का आधार कार्ड मिला। शामगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया तो सोशल मीडिया पर आधार कार्ड संबंधी जानकारी डाली गई वही शामगढ़ पुलिस ने पाटीदार कॉलोनी वार्ड 8 में जानकारी जुटाई तो स्पष्ट हो पाया है कि उक्त महिला के पति 5 साल पहले शामगढ़ में वेयरहाउस पर मैनेजर रह चुके है और उस समय दोनों पति-पत्नी शामगढ़ में रहते थे इसलिए आधार कार्ड शामगढ़ का है लेकिन वर्तमान में उनके पति भगवान दिन अहिरवार और मृतक श्रीमती पंकज उरई में ही निवासरत है। शामगढ़ पुलिस द्वारा पत्नी के निधन की सूचना भगवान दिन अहिरवार को दे दी गई उसके पश्चात उनके पति व परिजन उरई मौके पर पहुंच गए हैं।
[6/7, 2:34 pm] विजय रेटडीया रिपोर्टर: *21 किलो मछली के साथ 2 आरोपी धराए*
भानपुरा : गांधीसागर जलाशय में 15 अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए मछली निकालने पर प्रतिबंध है।
इस बीच 2 लोग मछली चोरी करते धराए। पुलिस ने बताया बाबुल्दा के खेरखेड़ा भाट क्षेत्र का है। जहां से रायपुरिया के कन्हैया केवट, राहुल केवट को चोरी की 21 किलो मछली, 18 किलो वजनी जाल व 2 ट्यूब के साथ पकड़ा और फिशरीज एक्ट में कार्रवाई की गई।
[6/7, 9:29 pm] श्याम ठाकुर मल्हारगढ़: मंदसौर पुलिस
-//प्रेस नोट//-
थाना गरोठ ने अवैध मादक पदार्थ एमडी व डोडाचूरा की तस्करी करने वाले दो तस्करो को पकड़ा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया । जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमान राम सनेही मिश्रा, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव, इंचार्ज प्रभारी SDOP महोदय सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि जसराजसिंह चंदेल व उनकी टीम द्वारा 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम डी व 06 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः – दिनांक 06.07.2026 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रुपरा फंटा भानपुरा गरोठ रोड़ पर आरोपीगण लक्ष्मणसिंह पिता गंगारामसिंह निवासी हरनावदा व अश्विन उर्फ मन्ना पिता सत्यनारायण निवासी भानपुरा के कब्जे से दो थेलीयो में कुल 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम डी व 06 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय बिना नम्बर की एच एफ डिलक्स मोटरसाईकल जप्त की जाकर गिरफ्तार किया गया व एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर वापसी पर असल अपराध क्रं. 261/2026 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है। आरोपी अश्विन उर्फ
गिरफ्तार आरोपीः- 1. लक्ष्मणसिंह पिता गंगारामसिंह राजपुत उम्र 38 साल निवासी हरनावदा थाना भानपुरा
2. अश्विन उर्फ मन्ना पिता सत्यनारायण पंवार उम्र 39 साल निवासी गुर्जर मोहल्ला भानपुरा
जप्त मश्रुका :- 1.अवैध मादक पदार्थ एम डी 74 ग्राम किमती
2.अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 06 किलो 390 ग्राम किमती
3.घटना मे प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल किमती
4 दो मोबाईल
आपराधीक रिकार्ड
आरोपी -अश्विन उर्फ मन्ना पिता सत्यनारायण पंवार निवासी गुर्जर मोहल्ला भानपुरा
Øa- थाना vijk/k Øa- /kkjk
1. भानपुरा 367/09 34 आबकारी एक्ट
2. भानपुरा 142/10 323,324,294,506,34 भादवि
3. भानपुरा 143/10 323,504,34 भादवि
4. भानपुरा 179/11 34 आबकारी एक्ट
5. भानपुरा 326/16 323,294,506,34 भादवि
6. भानपुरा 77/18 323,294,506 भादवि
7. भानपुरा 225/2020 457,380भादवि
8. भानपुरा 324/2020 294,323,506,34 भादवि
9. भानपुरा 445/2020 294,323,506,341 भादवि 3(1)द,3(1)घ,3(2)वीए, एससी एसटी एक्ट
10. भानपुरा 435/2021 453 भादवि
11. भानपुरा 436/2021 457,380 भादवि
12. भानपुरा 28/2022 294,323,506 भादवि
13. भानपुरा 314/2022 25 आर्म्स एक्ट
14. भानपुरा 422/2022 8/27 एनडीपीएस एक्ट
15. भानपुरा 27/2025 125, 296, 351(2), 351(3) बी.एन.एस.
16. भानपुरा 31/2025 296, 351(2), 351(3), 351(4) बी.एन.एस.
17. भानपुरा 62/2026 109(1),3(5) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट
18. गरोठ 261/2026 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव एवं सउनि जसराजसिंह चंदेल तथा टीम का
सराहनीय योगदान रहा।
[8/7, 11:24 am] बंशीदास बैरागी मगराना: *पिपलीया मंडी में किसानों का माल टिनशेड से बाहर और व्यापारियों का माल टीनशेड के अंदर*
पिपलीया मंडी में किसानों के साथ हो रहा दोगलापन किसानों का कहना है व्यपारियो ने अपना माल टीनशेड के अंदर रख दिया है और किसानों का माल बाहर खाली करवाया जा रहा है अब ऐसे में अगर बारिश आती है और किसानों का माल गिला होता है तो उस माल को अच्छे भाव मे खरीदने की जिम्मेदारी कोन लेगा मंडी प्रशासन से निवेदन है इस गंभीर विषय पर ध्यान दे और जिन व्यपारियो का माल अंदर पड़ा है उसे बाहर निकलवाकर उनके गोदामों में डलवाये और टिनशेडो में किसानों का माल खाली करावये।
[8/7, 8:30 pm] घनश्याम पाटीदार बुढा: 28 करोड़ खर्च… फिर भी शिवना नदी में गंदे नालों का पानी!
मंदसौर की आस्था और जीवनदायिनी शिवना नदी पहली ही बारिश में फिर प्रदूषित हो गई। करोड़ों रुपये की सीवरेज योजना होने के बावजूद कई स्थानों पर गंदे नालों का पानी सीधे नदी में मिल रहा है।
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और शिवना नदी को प्रदूषण से मुक्त नहीं किया गया, तो धरना-प्रदर्शन से लेकर मंदसौर बंद तक का आंदोलन किया जाएगा।
प्रश्न यह है कि जब 28 करोड़ रुपये खर्च हुए, तो फिर शिवना नदी आज भी प्रदूषण से क्यों जूझ रही है?
रजिस्ट्री को लेकर धोखाधडी, दलौदा पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज!
मंदसौर निवासी मुकेश पिता सत्यपाल जी गुप्ता निवासी सीतामऊ फाटक टोडी मन्दसौर के साथ आरोपी जयपाल सिंह व अब्दुल द्रारा रजिस्टी की बात को लेकर धोखाधडी की दलौदा की भुमि सर्वे क्रामक 151/1 मस्जिद के पास दलौदा। मामले में मुकेश गुप्ता की शिकायत के बाद दलौदा पुलिस ने जयपाल सिंह पिता राम सिंह बाग्या थाना अफजलपुर 2. अब्दुल अकील खां पिता हकीम खां निवासी दलौदा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।



